रविवार का दिन निर्माता और अभिनेता सलमान खान के लिए खास अच्छी खबर लेकर नहीं आया। उनकी नई फिल्म ने शनिवार को टिकट खिड़की पर ईद के दिन चाहने वालों का जो सैलाब देखा था, उसके असर में रविवार को कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शनिवार को राहत की सांस ली थी। फिल्म का कारोबार इस दिन 92 फीसदी से ज्यादा उछला था लेकिन रविवार को ये बढ़त सिर्फ पांच फीसदी ही हो सकी। फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन 65 करोड़ रुपये के करीब आकर अटक गया है।
KKBKKJ Day 3 Collection: ‘दबंग 3’ से आगे नहीं निकल पाए सलमान, वीकएंड टॉप 10 में शामिल होने से चूक गई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने से चूकी
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पहले सप्ताहांत पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली सलमान खान की फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने से चूक गई है। पहले वीकएंड पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली सलमान की ये 14वीं फिल्म हैं। इस लिस्ट में 13वें नंबर पर अब तक फिल्म ‘जय हो’ रही है जिसने साल 2014 में रिलीज के पहले वीकएंड पर 60.68 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे ऊपर 2017 में रिलीज फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 64.77 करोड़ रुपये के साथ और 11वें नंबर पर फिल्म ‘दबंग 2’ पहले वीकएंड पर 65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मौजूद रही है।
तीन दिन में कमाए 64.25 करोड़
फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ ने अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक पहले तीन दिन में करीब 64.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में 38 करोड़ रुपये कमाए। रविवार की एडवांस बुकिंग भी ठीक ठाक ही थी लेकिन शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म के कलेक्शन में सिर्फ पांच फीसदी का ही उछाल देखा गया।
Salman-Sangeeta: ईद पार्टी में संगीता बिजलानी संग हंसी-ठिठोली करते नजर आए सलमान, लोग बोले- भाई-भाभी मिल गए
अब सोमवार को होगा लिटमस टेस्ट
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की सोमवार की एडवांस बुकिंग काफी खराब बताई जा रही है। फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार के दिन 26.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और अगर फिल्म का कलेक्शन सोमवार को इसके आधे से भी ज्यादा गिरा तो इसका सप्ताह के बाकी चार दिन खुद को संभाल पाना मुश्किल होगा। सलमान की कुल 12 फिल्मों ने अब तक पहले हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाए हैं और इस सूची में 12वें नंबर पर सलमान की 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ है।
Kajol Post: काजोल ने परेशान होकर ट्रोल्स को दी गाली! क्रिप्टिक नोट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
पहले सप्ताहांत की कमाई के हिसाब से सलमान की टॉप 10 फिल्में इस प्रकार हैं:
| फिल्म | पहले सप्ताहांत की कमाई (करोड़ रुपये में) |
| सुल्तान (2016) | 180.36 |
| भारत (2019) | 150.10 |
| प्रेम रतन धन पायो (2015) | 129.77 |
| टाइगर जिंदा है (2017) | 114.93 |
| रेस 3 (2018) | 103.00 |
| बजरंगी भाईजान (2015) | 102.60 |
| एक था टाइगर (2012) | 100.16 |
| बॉडीगार्ड (2011) | 88.75 |
| किक (2014) | 83.83 |
| दबंग 3 (2019) | 78.75 |