सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय से उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं। सलमान अगले साल 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सलमान की आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद दबंग खान ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक भी साझा किया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंंद आ रहा है।
Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग हुई खत्म, सलमान का धांसू लुक हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
तस्वीर में सलमान को दाढ़ी और लंबे बालों में देखा जा सकता है। फोटो में वह स्टाइलिश जैकेट और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग पूरी हुई...किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर आ रही है।' इस लुक को शेयर करने के बाद हर तरफ भाईजान यानी सलमान की चर्चा हो रही है। फैंस अपने फेवरेट सितारे को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड धवस्त होने वाले हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई के स्वैग की बात ही कुछ और है।' वहीं, बहुत से यूजर्स इस फोटो पर फायर इमोजी शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
Triumph Tiger 1200: अभिनेता अमित साध ने खरीदी ये धांसू एडवेंचर मोटरसाइकिल, जानें कीमत और खूबियां
बता दें कि अगले साल सलमान इस फिल्म के अलावा 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। इस बार 'टाइगर' की इस कड़ी का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रिलीज हुई एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
Bhediya Box Office Collection: 'भेड़िया' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, नौवें दिन भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंची कमाई