फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम

Tue, 11 Apr 2023 04:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Apr 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan starcast fees salman khan ram charan pooja hegde shehnaaz gill venkatesh daggubati
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। लोगों को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन और रोमांटिक दोनों अवतार देखने को मिला है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है, इसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की स्टारकास्ट बहुत लंबी है। तो चलिए जानते हैं कि किसी का भाई किसी की जान के लिए सितारों ने कितनी फीस ली है। 

kisi ka bhai kisi ki jaan starcast fees salman khan ram charan pooja hegde shehnaaz gill venkatesh daggubati
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य हीरो सलमान खान हैं। इस फिल्म के लिए सलमान ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। 


इसे भी पढ़ें- Juhi Chawla: ड्रग केस से आर्यन खान को बचाने में जूही चावला ने निभाई थी अहम भूमिका, अब जाकर राज से हटाया पर्दा
 
kisi ka bhai kisi ki jaan starcast fees salman khan ram charan pooja hegde shehnaaz gill venkatesh daggubati
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

पूजा हेगड़े
इस फिल्म में सलमान खान की प्रेमिका बनी पूजा हेगड़े भी अभिनेता के विपरीत मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फीमेल अभिनेत्रियों में उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिली है। खबरों के अनुसार पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपये फीस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan starcast fees salman khan ram charan pooja hegde shehnaaz gill venkatesh daggubati
सलमान खान और वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

वेंकटेश
कहा जा रहा है कि यह फिल्म साउथ फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है। हालांकि वह फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और यहां तो सलमान खान ने अकेले इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। साउथ अभिनेता वेंकटेश की बात करें तो उन्होंने किसी का भाई किसी की जान के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं। 

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan starcast fees salman khan ram charan pooja hegde shehnaaz gill venkatesh daggubati
शहनाज गिल - फोटो : instagram

शहनाज गिल और राघव जुयाल
किसी का भाई किसी की जान शहनाज गिल की पहली हिंदी फिल्म है। हालांकि, इससे पहले वह पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म के लिए शहनाज गिल को 50 लाख रुपये फीस मिली है, वहीं राघव जुयाल को 70 लाख रुपये मिलने की खबर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed