फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Sharma: टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस कॉल सेंटर पर काम करने को मजबूर, कहा- मुझे दुख है कि...

Mon, 19 Sep 2022 07:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Sep 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Kkusum Bepanah pyaar hai fame Actress Ekta Sharma job at Call center
एकता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कई बड़े टीवी शो में काम कर चुकी एकता शर्मा लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुसुम' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। इतना नाम कमाने के बाद भी बीते कुछ समय से उनकी जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। काम न मिलने की वजह से उन्हें कॉल सेंटर में नौकरी करके भी गुजारा करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है।

Kkusum Bepanah pyaar hai fame Actress Ekta Sharma job at Call center
एकता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस समय अपनी मां के साथ एक किराये के मकान में रह रही हैं। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि कोरोना महामारी आने के बाद से उनकी जिंदगी काफी ज्यादा प्रभावित हुई। वह अचानक बेरोजगार हो गई थीं। बता दें कि आखिरी बार एक्ट्रेस को टीवी शो 'बेपनाह प्यार' में देखा गया था। इस सीरियल का प्रसारण साल 2020 में हुआ था।

Kkusum Bepanah pyaar hai fame Actress Ekta Sharma job at Call center
एकता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मुझे एक्टिंग का ऑफर बिलकुल भी नहीं मिल रहा था। इस दौरान मैंने काफी संघर्ष किया। मैं अच्छे मौके के इंतजार में रहती थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने काम से बहुत प्यार करती हूं और चाहती हूं कि दोबारा अभिनय की दुनिया में वापसी करूं। मैं इसके लिए लगातार ऑडिशन और लुक टेस्ट दे रही हूं। उम्मीद है कि जल्द ही मुझे अच्छा खबर मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kkusum Bepanah pyaar hai fame Actress Ekta Sharma job at Call center
एकता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉल सेंटर में काम करने को लेकर उन्होंने बताया कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि 20 साल तक काम करने के बाद उन्हें आज कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा है।' करियर के अलावा एक्ट्रेस निजी जिंदगी में भी काफी ज्यादा संघर्ष कर रही हैं। फिलहाल वह अपनी आठ साल की बच्ची की कस्टडी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed