अभिनेता आर. माधवन साइंस फिक्शन फिल्म के बाद अब वह क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से फैंस को चौंकाने आ रहे हैं। इसरो वैज्ञानिक नारायण नंबी पर बनी फिल्म रॉकेट्री ने धमाकेदार बिजनेस किया था। इस फिल्म में आर माधवन ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था। अब आर माधवन एक अपनी नई फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म दर्शकों धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ! फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो चलिए आर माधवन अभिनीत इस नई फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर बजट, कहानी और बाकी की डिटेल जानते हैं।
Dhokha Round D Corner: इस दिन सच-झूठ का खुलासा करेंगे आर माधवन, यहां जानें कास्ट और कहानी से लेकर सारी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये होगी स्टार कास्ट
बता दें कि निर्देशक कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन जहां मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं उनके अलावा अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और अभिनेत्री खुशाली कुमार भी नजर आएंगे। भूषण कुमार की बहन खुशाली इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' में किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे।
ऐसे होगी फिल्म की कहानी
'धोखा राउंड डी कॉर्नर' एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित है कि कैसे एक दिन आपका जीवन बदल सकता है। आर माधवन की इस फिल्म में आपको एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे जो हर पल हैरान कर देंगे। जैसा की आर माधवन की इस फिल्म का नाम है वैसी ही कहानी भी है, जिसमें एक दृश्य में पति-पत्नी का प्यार देखने को मिलेगा तो दूसरे में पत्नी ही पति को शूट करने के लिए कहेगी। कुल मिलाकर कहानी सस्पेंस भरी है।
बजट और प्रीडिक्शन
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' का बजट 20 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। हालांकि भले ही यह फिल्म अन्य फिल्मों की तुलना में कम लागत से बनी है लेकिन रॉकेट्री की सफलता को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें आर माधवन से बढ़ गई हैं। अगर इस फिल्म का प्रमोशन बेहतर तरीके से किया जाता है तो रॉकेट्री की सफलता का फायदा इसे भी मिल सकता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स की मानी जाए तो आर. माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' की शूटिंग कोरोना काल में शुरू की गई थी। टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित किया गया है। बता दें कि यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।