{"_id":"63286bec8044545fff1df746","slug":"varun-dhawan-big-hair-and-different-look-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: संजय दत्त स्टाइल में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, कैप्शन पढ़कर छूट गई लोगों की हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: संजय दत्त स्टाइल में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, कैप्शन पढ़कर छूट गई लोगों की हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार वह फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। वह बहुत जल्द फिल्म 'बवाल' और 'भेड़िया' लेकर स्क्रीन पर वापस लौटने वाले हैं। वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज खूब अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।
2 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनका लुक काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो में वह ब्राउन रंग की ओपन जैकेट के साथ काले रंग की टी-शर्ट और लाइट ब्लू रंग की जींस पहने हैं। उन्होंने गले में चेन पहनी है और लंबे बालों में अभिनेता एकदम टपोरी लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में संजय दत्त का गाना 'कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ा के' बज रहा है।
वीडियो के कैप्शन में वरुण ने लिखा है- छावागिरी। वीडियो देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनकी आगामी फिल्म का लुक है। हालांकि वरुण धवन ने ये साफ कर दिया है कि ये उनकी नई फिल्म का लुक नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स को अभिनेता का ये अंदाज पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि वह संजय दत्त कम रज्जाक खान ज्यादा लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
अभिनेता के इस वीडियो को जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन, अनिल कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर की जमकर खिंचाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।