भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाने वालीं अभिनेत्री कटरीन कैफ इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों 'कॉफी विद करण 7' में अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट के साथ मस्ती करती दिखीं कटरीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हिंदी सिनेमा में एक दशक से ज्यादा वक्त बीत चुकी कटरीना आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम कर अपने फैंस का मनोरंजन करती दिखाई देंगी। अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वाली कटरीना कैफ ने हाल ही में निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट से कुछ फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के निर्देशक से लेकर लीड अभिनेता तक की झलक दिखाई दे रही है।
Merry Christmas: कटरीना ने दिखाई 'मैरी क्रिसमस' की पहली झलक! फोटोग्राफर बन खींची विजय सेतुपति की लाजवाब तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपने किसी न किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग या तो शुरू कर रही हैं या फिर खत्म करने में लगी हैं। पिछले दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग खत्म करने के बाद कटरीना कैफ ने अब फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग का शुभ आरंभ कर दिया है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कटरीना के साथ साउथ अभिनेता विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। अपनी शूटिंग शेड्यूल की पहली झलक हाल ही में कटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं।
दरअसल, हाल ही में कटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मैरी क्रिसमस' के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज साझा की हैं। कटरीना द्वारा इंस्टा स्टोरी पर साझा की गई इन ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक राघवन और अपने को-स्टार विजय की झलक दिखाई है। तस्वीरों को साझा करते हुए कटरीना ने लिखा, काम, काम, काम......। राघवन की ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डायरेक्टेड बाई'। इसके साथ ही विजय सेतुपति विजय सेतुपति की एक मोनोक्रोम फोटो साझा करते हुए तस्वीर क्लिक करने का क्रेडिट खुद को दिया।
आपको बता दें इससे पहले साल 2021 में क्रिसमस के मौके पर कटरीना ने निर्देशक श्रीराम राघवन और विजय सेतुपति के साथ एक फोटो साझा किया था। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, 'कार्य प्रगति पर है। मैं हमेशा से श्रीराम राघवन सर के साथ काम करना चाहती थी। जब भी थ्रिलर फिल्मों की बात आती है, तो मुझे आपसे बेहतर कोई नहीं लगता है। आपके साथ काम करने को लेकर सुपर एक्ससाइटेड हूं।' फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इसके साथ ही कटरीना की फिल्म 'फोन भूत' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।