चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' जल्द शुरू होने जा रहा है। इस शो के प्रति दर्शकों में अलग ही किस्म की दीवानगी देखने को मिलती है। दर्शकों के साथ-साथ इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी काफी अलग-अलग किस्म के अनुभव होते हैं। बता दें कि इस शो में ज्यादातर चर्चित चेहरे और सेलेब्स ही हिस्सा लेते हैं। यहां आकर कुछ प्रतिभागियों को अच्छे दोस्त और साथी मिले हैं, तो वहीं कुछ प्रतिभागियों को बेहद कड़वे अनुभव हुए हैं। बिग बॉस के घर के झगड़े भी खूब मशहूर रहे हैं। यहां आने के बाद कुछ सितारों में तो अनबन इस कदर बढ़ी कि वे अब एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Bigg Boss Fights: बिग बॉस के घर में इन सितारों के बीच खूब ठनी, आज भी नहीं देखना चाहते एक-दूसरे का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजाज खान और कविता कौशिक
'बिग बॉस' के घर में एजाज खान और कविता कौशिक के झगड़े सभी ने देखे! बता दें कि इस शो में आने से पहले दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। 'बिग बॉस' के घर में एक छोटी सी बात को लेकर एजाज खान और कविता कौशिक की लड़ाई हुई। यह छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि एजाज खान और कविता कौशिक की दोस्ती ही टूट गई। दोनों के बीच इतनी कड़वाहटें आ गई थीं कि बिग बॉस के घर में इन्होंने कभी एक-दूसरे से न मिलने की कसम खाई थी।
राहुल वैद्य-रूबीना दिलैक
'बिग बॉस' में राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक के बीच भी खूब झगड़ा देखा जा चुका है। शो में दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते थे। यह नफरत बिग बॉस खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं हुई। राहुल वैद्य ने अपनी शादी में बिग बॉस के सभी सितारों को बुलाया, लेकिन इस लिस्ट में रुबीना दिलैक का नाम शामिल नहीं था। राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक आज भी एक दूसरे से सामना करने से बचते हैं।
कविता कौशिश-अभिनव शुक्ला
चर्चित शो में जहां रूबीना दिलैक का झगड़ा राहुल वैद्य से खूब हुआ, वहीं उनके पति अभिनव शुक्ला की लड़ाई कविता कौशिक से रही। कविता कौशिश और अभिनव शुक्ला के बीच भी खूब ठनी रही। यहां तक कि कविता कौशिक ने अभिनव शुक्ला पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। यह खुलासा होते ही रुबीना दिलैक और कविता कौशिक के बीच नई जंग की शुरुआत हो गई थी। बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक और कविता कौशिक ने जमकर हंगामा मचाया। रुबीना और कविता की लड़ाई देखकर तो खुद सलमान खान भी घबरा गए थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद रुबीना दिलैक और कविता कौशिक को कभी साथ नहीं देखा गया।
शहनाज गिल-हिमांशी खुराना
'बिग बॉस' में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ था। हिमांशी खुराना को बिग बॉस में देखकर शहनाज गिल ने सलमान खान के सामने रोना शुरू कर दिया था। शो के दौरान शहनाज गिल और हिमांशी खुराना कई बार आपस में बहस करती नजर आईं। शो खत्म होने के बाद शहनाज गिल और हिमांशी खुराना को कभी भी साथ नहीं देखा गया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद हिमांशी खुराना, शहनाज गिल को सपोर्ट करती दिखीं थीं।