{"_id":"59cf48524f1c1b6e548b51a2","slug":"know-about-actor-tom-alter-s-life-importants-facts-in-brief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर टॉम ऑल्टर के जीवन से जुड़ी 10 ऐसी बातें जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर टॉम ऑल्टर के जीवन से जुड़ी 10 ऐसी बातें जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंग्रेजी-स्कॉटिश वंश के अमेरिकी ईसाई मिशनरियों के पुत्र भारत में जन्मे और भारत की मिट्टी में पले टॉम ऑल्टर अब इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। उनका निधन मुंबई में उनके घर पर हुआ। लंबे समय से स्किन केंसर से झूझ रहे थे जो ऑल्टर की मृत्यु की वजह बनी।
करियर का शुरुआती दौर रहा संघर्षपूर्ण
2 of 10
Tom Altar
टॉम 18 साल की उम्र में अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए पढ़ने, लेकिन मन नहीं लगा और पढ़ाई बीच में छोड़कर ही वापस चले आए। अगले कुछ वर्ष उनके संघर्ष के वर्ष रहे। कई नौकरियां कीं, कई शहरों में भटके। इसी दौरान हरियाणा के जगधरी में वह करीब छह महीने रहे, जहां वह सेंट थॉमस स्कूल में बतौर शिक्षक थे।
इस सुपरस्टार के थे ऑल्टर कायल
3 of 10
bollywood
उन्होंने जगधरी में हिंदी फिल्में देखनी शुरू कीं। लेकिन बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' ने 19 वर्ष के टॉम ऑल्टर को इतना प्रभावित किया कि उसी सप्ताह उन्होंने इस फिल्म को तीन बार देख डाला। अगले दो साल तक उनके जहन में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह के साथ मिलकर थिएटर खोला
4 of 10
Altar And Shah
फिल्मों में आने का फैसला कर टॉम ने पुणे के एफटीआईआई में प्रवेश लिया जहां उनकी मुलाकात बेंजामिन गिलानी और जूनियर नसीरुद्दीन शाह से हुई। तीनों ने एक साथ एक कंपनी "मोटली" स्थापित की और रंगमंच पर कदम रखा और आज वह भारतीय रंगमंच इतिहास के स्तंभ पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। रंगमंच पर उनके एकल नाटकों के लिए उन्हें विशेष ख्याति मिली, जिसमें मशहूर शायर मिर्जा गालिब पर इसी नाम के प्ले और मौलाना अबुल कलाम आजाद पर आधारित प्ले 'मौलाना' में निभाए उनके एकल अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस फिल्म से की फिल्मी करियर की शुरुआत
5 of 10
Tom Altar
टॉम ने रामानंद सागर की फिल्म 'चरस' से फिल्मी सफर शुरू की और उसके बाद शतरंज के खिलाड़ी, देश-परदेश, क्रांति, गांधी, राम तेरी गंगा मैली, कर्मा, सलीम लंगड़े पे मत रो, परिंदा, आशिकी, जुनून, परिंदा, वीर-जारा, मंगल पांडे जैसी फिल्मों में निभाए किरदारों ने उन्हें हमेशा के लिए भारतीय सिनेमा का स्थायी अभिनेता बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।