हाल ही में संजय दत्त की एक फैन ने मरने से पहले अपनी सारी प्रॉपर्टी संजय दत्त के नाम कर दी। इस प्रॉपर्टी में 10 करोड़ का मकान शामिल है। संजय दत्त को जब इस बात का पता चला तो वो भी हैरान रह गए। संजय दत्त की इस फैन का नाम निशि हरिश्चंद्र त्रिपाठी है।
10 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम करने वाली ये फैन आखिर कौन है, 3 बच्चों को फूटी कौड़ी भी नहीं दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दक्षिण मुंबई के पॉश इलाका मालाबार हिल स्थित त्रिवेणी अपार्टमेंट में ढाई हजार वर्गफुट के तीन बीएचके फ्लैट में रहती थीं। इस फ्लैट में निशि के साथ उनकी 80 वर्षीय मां और तीन बच्चे भी रहते थे। जब निशि के परिवार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
#SahebBiwiAurGangster3 to hit the screens on 27th July, 2018. Mark the date!
Produced by @rahulmittra13, Directed by @dirtigmanshu and Presented by @rajuchadhawave pic.twitter.com/9OvD9QxaLB
निशि 62 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। निशि ने अपने बच्चों के नाम कुछ नहीं किया। संजय दत्त अपनी फैन निशि त्रिपाठी के इस प्यार को देख भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को पत्र लिखा कि निशी की संपत्ति उसके परिवार को दे दी जाए।
Your modesty and love inspire me. Always a fan-boy moment meeting you sir @SrBachchan pic.twitter.com/kL8kxwcF6k
उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनका महिला की संपत्ति पर किसी तरह का दावा नहीं है। संजय दत्त के एटॉर्नी सुभाष यादव का कहना है कि उनका इन पैसों से लेना-देना नहीं है और यह सारी संपत्ति निशि के परिवारवालों को मिलनी चाहिए। संजय दत्त की इस फैन का निधन 15 जनवरी को हुआ था।
निशि ने संजय दत्त के पाली हिल वाले घर का पता दिया है। इस बारे में संजय दत्त ने कहा, ‘अभिनेता होने के नाते हमें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है। कई बार फैन हमारे नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। हमें सड़कों पर फॉलो करते हैं। हमें गिफ्ट भेजते हैं। इस तरह का वाकया मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा। मैं इस संपत्ति से कुछ भी क्लेम नहीं करूंगा। मैं अपनी इस फैन को जानता नहीं था, लेकिन इस वाकये ने मुझे चौंका दिया है।’