फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे श्रेया: संघर्ष कर गायिकी में ऐसे बनाई पहचान, मीठी आवाज ने जीत लिया सभी का दिल

Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
गौरव द्विवेदी मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
know facts about singer Shreya Ghoshal on her Birthday Special
श्रेया घोषाल - फोटो : SOCIAL MEDIA
महज चार साल की उम्र से सिंगिंग कर रहीं बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। आज से श्रेया 35 साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड में श्रेया का संघर्ष हैरान कर देने वाला है। 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के ब्रह्मपुर (मुर्शीदाबाद) में जन्मीं श्रेया ने कई बुरे दौर देखे। तमाम परेशानियों के बावजूद श्रेया नाम कमाने में कामयाब हो गईं। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम पर आज भी अमेरिका के 'ओहियो' राज्य में 26 जून का दिन 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाया जाता है। पढ़िए श्रेया घोषाल के संघर्ष की पूरी कहानी...

 
know facts about singer Shreya Ghoshal on her Birthday Special
श्रेया घोषाल - फोटो : file photo
श्रेया का लालन-पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ। उनके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, जबकि मां साहित्य की स्नातकोत्तर हैं और घर संभालती हैं। श्रेया ने चार साल की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
know facts about singer Shreya Ghoshal on her Birthday Special
श्रेया घोषाल - फोटो : social media
मां से संगीत की प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद माता-पिता ने उन्हें महेशचंद्र शर्मा के पास कोटा भेज दिया। महेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में श्रेया की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा शुरू हुई। शर्मा की शिक्षा और श्रेया की मेहनत ने अपना रंग दिखाया और उन्होंने संगीत कार्यक्रम सा रे गा मा के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
know facts about singer Shreya Ghoshal on her Birthday Special
श्रेया घोषाल - फोटो : file photo
उस समय मशहूर सिंगर सोनू निगम ने कार्यक्रम की मेजबानी की थी जबकि कल्याणजी प्रतियोगिता के निर्णायक थे। गायक-संगीतकार कल्याणजी के कहने पर उनके माता-पिता को मुंबई लाने के लिए मनाया। उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुंबई की मुक्त भिडे़ से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा। 
विज्ञापन
know facts about singer Shreya Ghoshal on her Birthday Special
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने सा रे गा मा में दूसरी बार भाग लिया। रियलिटी शो में उनकी परफॉर्मेन्स ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर खींचा। भंसाली ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का प्रस्ताव रख दिया। इस फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने गाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed