शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास की रिलीज को 15 साल हो चुके हैं। इसका गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर रहा और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया। इसके लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
{"_id":"5967747a4f1c1b5f5e8b480a","slug":"know-the-bollywood-songs-on-which-film-directors-spends-too-much-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बॉलीवुड के कौन-कौन से गानों पर उड़ेले गए करोड़ों रुपये...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए बॉलीवुड के कौन-कौन से गानों पर उड़ेले गए करोड़ों रुपये...
हिना कुमावत
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
देवदास
- फोटो : इरोज पिक्चर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवदास
- फोटो : इरोज पिक्चर्स
सरोज खान के मुताबिक, "इस गीत को मैंने नटवरी स्टाइल में शूट किया क्योंकि ये गीत दुर्गा पूजा के त्योहार का गीत था। हमें 13 दिन लगे थे लेकिन इस गाने में बड़े-बड़े डांस ग्रुप थे साथ ही कॉस्टयूम बहुत महंगे थे भारी साड़ी और ज्वेलरी में डांस शूट करने को लेकर पहले माधुरी और ऐश्वर्या दोनों आनाकानी कर रही थीं लेकिन बाद में दोनों ने भरपूर मेहनत कर गाने में जान डाल दी।"
इसके अलावा भी हिंदी फिल्मों के कई गाने हैं जिनको फिल्माने में पैसा पानी की तरह बहाया गया। ऐसे ही गानों पर एक नजर..
इसके अलावा भी हिंदी फिल्मों के कई गाने हैं जिनको फिल्माने में पैसा पानी की तरह बहाया गया। ऐसे ही गानों पर एक नजर..
धूम3
मलंग (धूम 3)
फिल्म जानकारों के मुताबिक धूम-3 के गाने 'मलंग' पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च हुआ। आमिर खान और कटरीना कैफ पर फिल्माए इस गाने को फिल्माने के लिए 200 विदेशी जिम्नास्ट बुलाए गए।
फिल्म जानकारों के मुताबिक धूम-3 के गाने 'मलंग' पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च हुआ। आमिर खान और कटरीना कैफ पर फिल्माए इस गाने को फिल्माने के लिए 200 विदेशी जिम्नास्ट बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलमाल
- फोटो : यूनिवर्सल पिक्चर्स
था करके (गोलमाल)
रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-2' के गाने 'था करके' में 10 लग्जरी कारों को उड़ाया गया। गाने में 1000 डांसर के साथ-साथ 200 ट्रेंड फाइटर को भी लिया गया। गाने को मुंबई में ही 12 दिनों की लगातार शूटिंग कर फिल्माया गया।

मुगल-ए-आजम
जब प्यार किया तो डरना क्या
1960 में आई निर्देशक के आसिफ की फ़िल्म "मुगल-ए-आजम" के गाने जब प्यार किया तो डरना क्या के लिए शीशमहल का सेट लगाया गया। फिल्म इतिहास के जानकारों के मुताबिक़ 150 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े इस महल को बनाने में बाकी फिल्म के बजट से भी ज़्यादा पैसा लगा। फिल्म के लिए खास बेल्जियम से मंगाए गए कांच का इस्तेमाल किया गया।
दिलचस्प बात ये है कि मुगल-ए-आजम एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी लेकिन इस गीत को टेक्नी कलर में फिल्माया गया। फ़िल्म विशेषज्ञों के मुताबिक आज के दौर में इस गीत को फ़िल्माया जाता तो करीब 2.5 करोड़ रुपये लगते।