भारतीय सिनेमा पर साउथ अभिनेताओं का डंका बज रहा है। फैंस इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के एक्शन के दीवाने हुआ करते थे लेकिन अब फैंस साउथ कलाकारों के एक्शन के साथ-साथ एक्टिंग और अंदाज के भी कायल हो गए हैं। अब साउथ सितारे फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, साउथ के स्टार्स भी एक फिल्म के बॉलीवुड स्टार्स की तरह करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं। लेकिन आज हम आपको टॉलीवुड स्टार्स की पहली फीस के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
South Stars First Salary: अल्लू अर्जुन से सामंथा तक, करोड़ों में फीस लेने वाले साउथ सितारों की महज इतनी थी पहली कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करती हैं। लेकिन आप उनकी पहली सैलरी जानकार हैरान रह जाएंगे। सामंथा की पहली सैलरी महज 500 रुपये थी। इस बात का खुलासा सामंथा ने इंस्टाग्राम पर फैन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में किया था। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक सम्मेलन को होस्ट करने के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे।
सूर्या
सूर्या साउथ के महंगे अभिनेताओं में से एक हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। यहां पर सूर्या की सैलरी हर महीने सिर्फ 736 रुपये थी।
मोहनलाल
मोहनलाल साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं, जो सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। मोहनलाल की पहली फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' थी, जिसके लिए अभिनेता को 2000 रुपये मिले थे। यह पैसे अभिनेता ने एक अनाथालय में दान कर दिए थे।
विजय
थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके नाम से ही फिल्में चल पड़ती हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘वेत्री' थी और तब उनकी पहली कमाई 500 रुपये थी।