{"_id":"5a38cbab4f1c1b193e8b996a","slug":"know-why-kareena-kapoor-always-feel-insecured-when-she-go-out-with-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे तैमूर का बर्थडे मनाने पटौदी हाउस पहुंची करीना को सता रहा है एक डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे तैमूर का बर्थडे मनाने पटौदी हाउस पहुंची करीना को सता रहा है एक डर
Tue, 19 Dec 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 19 Dec 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी फेमस सेलिब्रिटी की बात हो या फिर किसी आम महिला की, बात जब अपने बच्चे की आती है तो हर मां का फिक्रमंद होना लाजमी है। ऐसा ही कुछ हाल करीना कपूर का भी है। इस 20 दिसंबर को सैफरीना बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में मनाने वाली हैं।
करीना से जब इस पार्टी में शामिल होने वाले खास मेहमानों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि बेटे की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लोग नहीं बल्कि फैमिली के ही कुछ खास लोग मौजूद होंगे। करीना से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी तैमूर के लाइमलाइट में बने रहने से कोई परेशानी होती है, तो करीना ने खुलकर अपना डर फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, 'मां हूं न। डर तो लगा ही रहता है।'
3 of 4
करीना का कहना है कि उन्होंने और सैफ ने हमेशा इस बात को एक्सपेक्ट किया है कि लोग तैमूर से प्यार करते हैं इसलिए उसकी तस्वीरें लेते हैं। वो इस बात को जानते हैं इसलिए किसी को उनकी तस्वीर लेने से रोकते भी नहीं हैं। उन्हें पता है कि वह जितना चेहरा छुपायेंगे लोग उनके पीछे उतना ही भागेंगे। करीना ने दिल में छिपे डर को शेयर करते हुए बताया कि जब वह तैमूर के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो मन में थोड़ा डर लगा रहता है कि कहीं उसे कोई चोट न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना ने बताया कि तैमूर की सुरक्षा को लेकर वो थोड़ी सी परेशान जरूर हो जाती है लेकिन सैफ ने पहले ही ये निर्णय ले लिया था कि वो कभी भी मीडिया से तैमूर को छुपाने की कोशिश नहीं करेंगे। करीना ने कहा कि वैसे चेहरा दिखाने में कोई बुराई भी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।