एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म हिचकी का ट्रेलर जारी हो गया है। शादी के बाद रानी मुखर्जी अपने परिवार में व्यस्त हो गई थीं। आखिरी बार वो साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में दिखाई दी थी।
रानी मुखर्जी की 'हिचकी', जब Trailer ऐसा है तो फिल्म कैसी होगी, देखकर लगाइए अंदाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर देखने पर पता चलता है कि 'हिचकी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो स्कूल में बच्चों को पढ़ाना चाहती है, काफी मशक्कत के बाद जब उसेे स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलता है तो बच्चे अपनी टीचर का हिचकी आने की वजह से मजाक बनाते हैं। फिल्म स्टूडेंट्स और टीचर के बीच रिश्तों की कहानी है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'टाइगर जिंदा है' के साथ भी दिखाया जाना है।
फिल्म 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। रानी तीन साल बाद फिर से अपने चाहने वालों का दिल धड़काने आ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में रानी के पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।
Here it is guys the trailer of My next as a director @HichkiTheFilm hope u all like it !!! https://t.co/ucDzmyRoLT
फिल्म के ट्रेलर के साथ रानी मुखर्जी ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर रही हैं। हालांकि उनके पति और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा अभी भी सोशल मीडिया से दूर हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या आदित्य चोपड़ा भी रानी के नक्शेकदम पर चलते हैं।
रानी मुखर्जी के एक करीबी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहती थीं लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को लेकर उनसे गुजारिश की गई, जिसके बाद रानी सोशल मीडिया पर आने को राजी हो गई। अब वह अपने फैंस से सीधे रूबरू हो पाएंगी।