{"_id":"5c839868bdec2213ea537cf7","slug":"know-zeenat-aman-s-tragic-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बॉलीवुड की पहली सेक्स सिंबल ज़ीनत अमान की कठोर कहानी, जिनसे प्यार उनसे पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए बॉलीवुड की पहली सेक्स सिंबल ज़ीनत अमान की कठोर कहानी, जिनसे प्यार उनसे पिटाई
महिला दिवस के मौके पर बीते समय की इस अदाकारा को खास तौर पर न्योता दिया गया है। इनको तो आप पहचान ही गए होंगे, और अगर नहीं पहचानें हैं तो यह आपकी गलती है। बता दें कि यह अदाकारा और कोई नहीं बल्कि मशहूर अदाकारा ज़ीनत अमान हैं, यह अपने आपमें ही महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत हैं। यहां आई इस अदाकारा ने फिर कुछ इस तरह इन सभी को धन्यवाद भी दिया।
2 of 5
राजेश खन्ना और जीनत अमान
बता दें कि ज़ीनत अमान नें अपनी ज़िंदगी में बहुत मुसीबतों को झेला है। इनका नाम हिन्दी सिनेमा में पहली सेक्स सिंबल के नाम से जाना जाता है। यह अपने समय में इतनी खूबसूरत रहीं हैं कि इनको देख इंडस्ट्री के सभी जाने माने अभिनेता भी फिदा हो जाते थे। इनकी ज़िंदगी में कई नाम आए जैसे देवानंद, राज कपूर, संजय खान और मज़हर खान।
3 of 5
zeenat aman, sanjay khan
- फोटो : file photo
देवानंद ने इन्हे फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था, और कहा जाता है कि वह 23 साल छोटी इस खूबसूरत महिला पर फिदा हो गए थे। पर एक पार्टी में उन्हे राज कपूर के साथ देख इस प्यारे सपने को देवानंद भूल गए। 1980 के दशक में बनीं फिल्म अब्दुल्लाह के सेट पर इनकी मुलाकात संजय खान से हुई, जिसके बाद दोनो में प्यार की बातें भी सामने आईं, लेकिन ज़ीनत को यह नहीं पता था कि संजय पहले से ही शादीशुदा थे। जब संजय अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में ज़ीनत से टकरा गए, तीनों के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद दोनों पति पत्नी ने मिलकर ज़ीनत की पिटाई कर दी, जिसकी निशानी आज भी ज़ीनत अपनी आंख को चश्मों से छुपाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीनत अमान
- फोटो : SELF
फिर सन 1985 में ज़ीनत ने मशहूर प्रोड्यूसर सरफराज़ खान से शादी की और दो बच्चों को भी जन्म दिया, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही ज़ीनत को पता चला कि सरफराज़ को शराब और जुए की आदत है। एक बार ज़ीनत ने सरफराज़ को रोकने की कोशिश क, तो सरफराज़ ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद कुछ साल तक यही सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 5
zeenat aman
इसी बीच उनका नाम अबके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी जोड़ा गया था। खैर उनकी ज़िंदगी में उन्हें कभी सच्चा प्यार ना मिल पाया, जब भी को मिला उसने उनकी ज़िंदगी में गम ही भरे। तो ऐसी थी हिन्दी सिनेमा की मशहूर अदाकारा ज़ीनत अमान की कहानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।