सब्सक्राइब करें

रिकी बहल हो या खिलजी, गली ब्वॉय या सिंबा, रणवीर ने कपिल से पहले निभाए ये 10 दमदार किरदार

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 06 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
known about best role of ranveer Singh in film on his birthday
Ranveer Singh - फोटो : social media
साल 2010 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म बैंड बाजा बारात से हिंदी सिनेमा में अभिनय का आगाज करने वाले रणवीर सिंह बहुत ही कम समय में चोटी के अभिनेता बन गए। रणवीर आज इस मुकाम पर है जहां पहुचने का सिनेमा में आने वाले हर एक्टर का सपना होता है। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा का हर बड़ा निर्माता- निर्देशक रणवीर के साथ काम करना चाहता है।


बाजीराव, अलाउद्दीन खिलजी और राम रजारी जैसे किरदारों से लोगो के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले रणवीर साल 2012 के बाद से लगातार प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की शीर्ष 100 भारतीय शख्सियतों की लिस्ट में जगह बनाते आए हैं। फिल्म 83 से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। हिंदी सिनेमा के सबसे मंहगे और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार रणवीर के जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं उनकी 10 और दमदार फिल्मों पर।
Trending Videos
known about best role of ranveer Singh in film on his birthday
Band Baaja Baaraat - फोटो : social media
1. बैंड बाजा बारात
2010 में रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बाराज के जरिए आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को बतौर अभिनेता पहला मौका दिया। इसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर भी एक नए निर्देशक मनीष शर्मा के हाथो में थी। अनुष्का शर्मा के साथ ‘बिट्टू’ का किरदार निभाते हुए रणवीर कही ऐसे नहीं लगे कि यह उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और रणवीर सिंह को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
known about best role of ranveer Singh in film on his birthday
ladies vs ricky bahl - फोटो : file photo
2. लेडीज वर्सेज रिकी बहल
मनीष शर्मा के निर्देशन में फिल्म बैंड बाजा बारात से सफलतापूर्वक डेब्यू करने के करीब एक साल बाद रणवीर सिंह ने एक बार फिर मनीष शर्मा के निर्देशन में काम किया। 2011 में बनी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में रणवीर एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म में इन दोनो का साथ देने के लिए परिणीति चोपड़ा भी महत्वपूर्ण किरदार में थी। ‘रिकी बहल’नाम के एक दिलफेंक लड़के के किरदार को रणवीर ने बड़ी ही खूबसूरती से अंजाम दिया। 
known about best role of ranveer Singh in film on his birthday
lootera - फोटो : file photo
3. लुटेरा
मसाला फिल्मों में तड़कता भड़कता और जोशीला किरदार निभाकर दर्शकों की तालिया बटोरने में कामयाब रहे रणवीर सिंह के लिए विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म लुटेरा में ‘वरुण श्रीवास्तव’ का किरदार असली परीक्षा रहा। इस फिल्म में रणवीर के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में थी। रणवीर इस परीक्षा में पूर्णांक के साथ पास हुए। लुटेरा में रणवीर के अभिनय की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
known about best role of ranveer Singh in film on his birthday
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter
4. गोलियों की रासलीला रामलीला
संजय लीला भंसाली की 2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला रणवीर के करियर का टर्निंग प्वाइंट रही।  इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार काम कर रही थी। इसी फिल्म के बाद से रणवीर और दीपिका के बीच की नजदीकियां चर्चा में आई। ऑन स्कीन भी  इस जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। गुजरात और राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनाई गई इस फिल्म में रणवीर ने ‘राम रजारी’ का एक बेहद ही जोशीला और प्रभावशाली किरदार निभाया। इसके बाद से ही रणवीर का नाम हिंदी सिनेमा के शीर्ष के अभिनेताओं में गिना जाने लगा। बेहतरीन अदाकारी के लिए रणवीर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के पुरस्कार के लिए नामित भी किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed