{"_id":"632346ed888a2c45877fe797","slug":"koffee-with-karan-7-karan-johar-open-about-his-recent-breakup-and-relationship-thanks-varun-dhawan-for-helping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: करण की लव लाइफ पर हुआ नया खुलासा, ब्रेकअप के बाद वरुण की सलाह से उबरे निर्माता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: करण की लव लाइफ पर हुआ नया खुलासा, ब्रेकअप के बाद वरुण की सलाह से उबरे निर्माता
करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'कॉफी विद करण' बॉलीवुड सेलेब्स के बीच सबसे पॉपुलर चैट शो है। इस शो में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शिरकत करते हैं और इस चैट शो के इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन हर एपिसोड के साथ दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। यह शो हमेशा से ही सेलेब्स की जिंदगी के राज खोलता आया है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस बार करण जौहर की जिंदगी के पत्ते भी लोगों के सामने खुलकर आ रहे हैं। हाल ही में प्रसारित हुए 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में करण जौहर की जिंदगी के एक रिलेशनशिप का राज खुला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में आए एपिसोड में 'कॉफी विद करण' के काउच पर अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आए। इन दोनों सितारों के सामने करण जौहर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। करण के अनुसार हाल फिलहाल में ही उनका ब्रेकअप हुआ है और वह इस समय सिंगल हैं, जिसे सुन दर्शकों के कानों में सीटी जरूर बजी होगी। इस एपिसोड में सेक्स के बारे में बात करने से लेकर बेवफाई तक, करण जौहर ने 'जुग जुग जियो' के अभिनेताओं के साथ कई अहम टॉपिक पर चर्चा की। लेकिन बातचीत में बार-बार बीच में वरुण करण को छेड़ रहे थे। शादियों में बेवफाई पर चर्चा करने के बाद, वरुण ने करण से पूछा कि उन्हें इस विषय में इतनी दिलचस्पी क्यों है। वरुण के इस सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा, 'मुझे लोगों के बिहेवियर को जानने की ख्वाहिश होती रहती है।' इसके बाद वरुण कहते हैं, ' क्या आपको किसी ने रिलेशनशिप में धोखा दिया या आपने किसी को धोखा दिया?'
3 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण के इस सवाल का जवाब देते हुए करण बोले, 'मैंने रिलेशनशिप में किसी को चीट नहीं किया है।' करण के इस जवाब पर एक्साइटिड होते हुए वरुण तुरंत बोले, 'तो इसका मतलब आप नेशनल टेलीविजन पर कबूल कर रहे हैं कि आप रिलेशनशिप में हैं।' इसके जवाब में करण बोले, 'तुम्हें पता है मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं। मेरा ब्रेकअप हो गया है।' यह सुनने के बाद वरुण कहते हैं कि मैं चाहता था कि आप यह बात कबूल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सब बातों के बाद करण जौहर ने यह बताया कि वह अपने अपने ब्रेकअप के एक बुरे दौर से गुजरे हैं। इस बुरे दौर में उनका साथ वरुण धवन ने दिया था। उन्होंने इसके लिए वरुण का शुक्रिया अदा भी किया। जिस वक्त करण इन सब से जूझ रहे थे तब वरुण धवन ने उनका बहुत सपोर्ट किया। करण जौहर ने कहा वरुण को शुक्रिया कहते हुए कहा कि तुमने उस रिलेशनशिप के दौरान काफी मदद की है। करण बोले, 'वरुण थैंक यू सो मच, मगर मैंने ब्रेकअप कर लिया है।' हालांकि, करण जौहर किसके साथ रिलेशनशिप में थे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर पता लगा है कि करण भी किसी के साथ रिलेशनशिप में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।