फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 7: तूफानी रफ्तार से चल रही 'ब्रह्मास्त्र' का कलेक्शन सातवें दिन घटा, हुई इतनी कमाई

Thu, 15 Sep 2022 09:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Sep 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
brahmastra part one shiva box office collection day 7 ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। वीक डेज में भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो रही है। छठे दिन तक फिल्म का जलवा बरकरार है। 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग दी थी और इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। ऐसे में फिल्म का फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो बुधवार के मुकाबले कम है। 

brahmastra part one shiva box office collection day 7 ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग डे पर धमाल मचाते हुए ब्रह्मास्त्र ने 36.42 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद इस फिल्म की कमाई में उछाल आया। फिल्म ने शनिवार यानी अपने दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इस फिल्म का जादू रविवार को भी चला और इस दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ने 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जिस तरह आंधी की रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे ये साफ हो गया है कि बहुत जल्द ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

brahmastra part one shiva box office collection day 7 ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के छह दिनों में ब्रह्मास्त्र 164.67 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सातवें दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र का टोटल कारोबार 173.20 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra part one shiva box office collection day 7 ranbir kapoor alia bhatt amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र से उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करके फिर से रौनक वापस लाएगी, और ऐसा ही हो रहा है। रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री के साथ फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। शाहरुख के फैंस महज कुछ समय उनको पर्दे पर देखने के लिए टिकट ले रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय के किरदार को भी पसंद किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed