सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। फिल्मी रैप द्वारा हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। जहां रणवीर सिंह ने आज पुलिस के सामने अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर एक धमाकेदार खुलासा किया, वहीं सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच अब खुलासा हो गया है कि उनका मर्डर कहां होना था। इसके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: अक्षरा सिंह का एमएमएस लीक और कास्टिंग काउच पर बोलीं शमा सिकंदर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस एक तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी।
Ranveer Singh Bold Photoshoot: पुलिस के सामने रणवीर सिंह का खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की अनकही दास्तां बयां करती यह फिल्म अब जल्द ही वेब सीरीज का रूप लेने जा रही है। जी हां, खुद विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
Vivek Agnihotri: कश्मीर फाइल्स पर उंगली उठाने वालों को विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब, लाने जा रहे वेब सीरीज
रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक हफ्ते में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, सोमवार के बाद फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ लगातार गिरने लगा है। जहां, मेकर्स से लेकर ट्रेड एनालिस्ट तक को उम्मीद थी कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पार कर जाएगी। वहीं, ट्रेंड देख ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। इस असमंजस की स्थिति के बीच टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस का रिव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म को असफल बताया।
Brahmastra Review: टीवी एक्ट्रेस ने ब्रह्मास्त्र को बताया असफल फिल्म, कहा- काश! अयान मुखर्जी कलाकारों को....
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को आज फिर ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया था। एक्ट्रेस दोपहर में दिल्ली में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची थीं। आज दिल्ली पुलिस ने उनसे इस मामले में दूसरी बार पूछताछ की। करीब छह घंटों की पूछताछ के बाद नोरा अब ईओडब्ल्यू कार्यालय से रवाना हुई हैं। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की थी।
Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू कार्यालय से बाहर निकलीं नोरा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक पूछताछ
