फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: समय से पहले प्रसारित होगा करण जौहर का शो, कब और कहां देख सकेंगे? जानिए

Wed, 03 Aug 2022 02:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Aug 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 kareena Kapoor Aamir Khan episode will stream before time karan johar shared post
आमिर खान-करीना कपूर-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें कि यह इस शो का सातवां सीजन है। सातवें सीजन के इस बार के एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान शिरकत करने वाले हैं। इस शो में करण जौहर, आमिर और करीना कपूर की पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस चैट शो का इस बार का एपिसोड अपने नियमित समय से पहले स्ट्रीम होगा। खुद करण जौहर ने इस बात की जानकारी साझा की है।

Koffee With Karan 7 kareena Kapoor Aamir Khan episode will stream before time karan johar shared post
आमिर खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद उत्साहित हैं फैंस
बता दें कि 'कॉफी विद करण' शो हर गुरुवार शाम सात बजे डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर प्रसारित होता है। इस बार भी शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही प्रसारित होगा, लेकिन समय पहले वाला नहीं है। दरअसल, इस बार शो कल आधी रात को स्ट्रीम होगा। बता दें कि शो के इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Koffee With Karan 7 kareena Kapoor Aamir Khan episode will stream before time karan johar shared post
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वक्त होगा स्ट्रीम
बता दें कि करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें इस बार के मेहमान यानी करीना कपूर और आमिर खान नजर आ रहे हैं। इसके साथ करण जौहर ने कैप्शन लिखा है, 'गुरुवार 12 बजे (कल आधी रात) हम डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर 'कॉफी विद करण' का नया एपिसोड ड्रॉप कर रहे हैं। इस बार शो में आमिर खान और करीना कपूर नजर आएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 kareena Kapoor Aamir Khan episode will stream before time karan johar shared post
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

खास होगा यह एपिसोड
बता दें कि करण जौहर का यह शो खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस शो में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अक्षय कुमार, सामंथा रुथ प्रभु, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे जैसे कई बड़े सितारे दिख चुके हैं। इस बार का शो आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ खास होने वाला है। आमिर और करीना की बात करें तो ये दोनों इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed