फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 8: करण जौहर को अनफॉलो करना चाहती हैं करीना कपूर खान, वजह बनी निर्देशक की पाउट सेल्फी

Wed, 15 Nov 2023 06:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan said she wants to unfollow her BFF Karan Johar know details
करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

सभी के पसंदीदा चैट शो में से एक 'कॉफी विद करण 8' अपने पहले एपिसोड से ही सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा बटोर रहा है। तीन सफल और मनोरंजक एपिसोड्स के बाद अब करण जौहर के शो में ननद और भाभी यानी करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की जोड़ी आने वाली है। सभी 'कॉफी विद करण 8' के इस आगामी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एपिसोड के लगातार प्रोमो सामने आ रहे हैं। जहां पहले कुछ प्रोमो में करण जौहर करीना और आलिया की टांग खींचते नजर आ रहे हैं, वहीं अब नए प्रोमो में बेबो ने अपने बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को अनफॉलो करने की इच्छा जताई है। 

Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan said she wants to unfollow her BFF Karan Johar know details
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण' सीजन 8 का नया एपिसोड जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है, जिसके प्रोमो काफी धमाकेदार लग रहे है। इस एपिसोड में करण जौहर के सामने काउच पर बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और आलिया बैठी हुई दिखाई देंगी, जिनके साथ करण जौहर ने ढेर सारी बातें कीं। इस शो के फॉर्मेट के हिसाब से करण ने दोनों अभिनेत्रियों से उनकी लाइफ पर खूब सारे सवाल किए और इस दौरान करीना ने एक एक करके कई सारे मजेदार खुलासे किए। इन खुलासों में करीना ने यह भी बताया कि वह करण जौहर को अनफॉलो करना चाहती हैं। लेकिन आपके दिमाग में सवाल आएगा कि आखिर क्यों? तो इसका जवाब आपको आगे मिलेगा। 
Amitabh Bachchan: 'इसमें और भी बहुत...', अब्दुल रज्जाक की माफी के बाद बिग बी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan said she wants to unfollow her BFF Karan Johar know details
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करण जौहर की पाउट सेल्फी काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय रही हैं। जहां कई यूजर्स इन तस्वीरों को पसंद करते हैं और अपना प्यार बरसाते हैं, लेकिन करीना कपूर खान की इसको लेकर राय कुछ अलग है। इसके बारे में बात करते हुए, करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन दिनों, तुम्हारी छत के बैकग्राउंड, बैलेंसयागा स्वेटशर्ट्स और गिवेंची और यह और आप। हर कोई पागल हो रहा है। मैं केवल उन्हें मैसेज भेजकर अपनी भड़ास निकाल रही होती हूं कि तुम क्या कर रहे हो? अगर तुमने उन बड़े चश्मों के साथ फोटोशूट करना जारी रखा, तो मैं तुम्हें अब अनफॉलो कर दूंगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan said she wants to unfollow her BFF Karan Johar know details
करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

इससे पहले प्रोमो में करण जौहर को करीना कपूर से दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल करते देखा जाता है, जिसके जवाब में बेबो कुछ ऐसा कह देती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस राउंड के दौरान करण ने करीना से पूछा कि क्या वह दीपिका को कॉम्पिटिशन मानती हैं। निर्देशक के इस सवाल का बेबो ने हैरतअंगेज जवाब दिया। करण ने पूछा, 'क्या आप दीपिका पादुकोण को कॉम्पिटिटर मानती हैं?' अभिनेत्री बोलीं, 'मुझे लगता है कि यह सवाल रैपिड फायर राउंड के लिए आलिया का सवाल होने चाहिए, मेरे लिए नहीं।'
Harrdy Sandhu: तय तारीख पर गुरुग्राम में नहीं होगा हार्डी संधू का कॉन्सर्ट, सिंगर ने सोशल मीडिया पर बताई वजह

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan said she wants to unfollow her BFF Karan Johar know details
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

जहां अभी तक शो में दीपिका-रणवीर, सनी-बॉबी और सारा-अनन्या की जोड़ी काउच पर बैठी नजर आ चुकी हैं। इनके अलावा इस बार कॉफी काउच पर रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन, रोहित शेट्टी सहित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स शामिल होंगा। हर हफ्ते गुरुवार आधी रात को 'कॉफी विद करण 2' के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। यह शो 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर स्ट्रीम हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed