फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के शो में नजर आएंगी गौरी खान, आर्यन खान ड्रग्स केस पर करेंगी बात!

Wed, 13 Jul 2022 07:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
koffee with karan season 7 gauri khan will break silence on aryan khan drugs case in the show
करण जौहर, गौरी खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण के साथ वापस आ गए हैं। इस शो में वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत करते हैं और उनसे राज उगलवाते हैं। पिछले 18 साल से वह इस शो को होस्ट कर रहे हैं और लोगों तक एक्टर्स से जुड़ी मसालेदार बातें पहुंचा रहे हैं। इस शो में सेलिब्रिटीज ऐसी-ऐसी बातें बताते हैं, जो शायद ही किसी को पता हों। कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह धमाल मचा चुके हैं। इस शो में गौरी खान भी नजर आएंगी। शो को सातवें सीजन में गौरी खान के अलावा भावना पांडे और माहीप कपूर भी नजर आने वाले हैं। गौरी खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस शो में अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के बारे में भी बातें कर सकती हैं। 

koffee with karan season 7 gauri khan will break silence on aryan khan drugs case in the show
गौरी खान - फोटो : ट्विटर

शाहरुख खान के साथ करण जौहर ही बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इसलिए जाहिर सी बात है कि गौरी खान के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती है। ये भी कहा जाता है कि गौरी को करण अपनी बड़ी बहन मानते हैं। अपनी और शाहरुख की दोस्ती के बारे में करण कई बार सार्वजनिक तौर पर भी स्वीकार कर चुके हैं। ऐसे में कॉफी विद करण में जब गौरी खान आएंगी तो हो सकता है कि वह आर्यन वाले केस पर भी बात करें।

koffee with karan season 7 gauri khan will break silence on aryan khan drugs case in the show
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आर्यन ड्रग्स केस के बाद से गौरी खान ने मीडिया से दूरी बना ली है। ऐसे में अगर वह करण को शो पर अपनी बात रखती हैं तो तो बहुत से फैंस को इस बारे में पता चलेगा, आर्यन खान ड्रग्स केस के बारे में और खुलासा होगा। बता दें कि आर्यन ड्रग्स केस में मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन खान का पासपोर्ट वापस करने का निर्देश दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with karan season 7 gauri khan will break silence on aryan khan drugs case in the show
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आर्यन खान पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में फंसे थे। इसके चलते उन्हें 2 अक्टूबर 2021 को पुलिस हिरासत में भी लिया गया और उन्हें 28 दिन जेल में बिताने पड़े थे। कई महीने चली इस कानूनी लड़ाई के बाद पिछले महीने एनसीबी ने आर्यन को क्लीनचिट दी थी। सबूतों के अभाव में आर्यन को इस केस में राहत मिली थी। इसके बाद आर्यन खान ने स्पेशल कोर्ट से अपना पासपोर्ट लौटाने की मांग की थी। इसी को लेकर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसपर कोर्ट का फैसला आ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed