फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan: करण जौहर के शो को प्रमोट कर रही हैं कंगना रणौत! कहा- गुड लक टू पापा जो...  

Thu, 07 Jul 2022 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 07 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
koffee with karan season 7  kangana ranaut taunts Karan Johar by sharing a picture of an old episode of the show
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के शो कॉफी विद करण को शुरू होने में कुछ घंटे का ही वक्त बचा है। करण जौहर अपने शो के जोर-शोर से प्रमोट करने में लगे हुए हैं। वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक शो के कई ट्रेलर भी लॉन्च किए थे। फिल्म निर्माता और निर्देशक ने अपने पुराने शो के कुछ वीडियोज और क्लिप्स भी साझा किए हैं, जिसे फैंस देखना चाह रहे हैं और खूब पसंद भी कर रहे हैं। खबर ये भी है कि बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानि कंगना रणौत भी करण जौहर के शो का प्रमोशन कर रही हैं। चौंक गए ना, ये वाकई में हैरान करने वाली बात है। 

koffee with karan season 7  kangana ranaut taunts Karan Johar by sharing a picture of an old episode of the show
कंगना रणौत - फोटो : social media

दरअसल इस शो के प्रीमियर से पहले कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। ये तब की तस्वीर है जब कंगना रणौत करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं- 'पापा जो फेमस कॉफी के हर पुराने एपिसोड को प्रमोट कर रहे हैं...गुड लक टू पापा जो...लेकिन इस एपिसोड का क्या...ओह सॉरी सर्डिकल स्ट्राइक, घर में घुसकर मारा था न। मेरा एपिसोड इनका सबसे पॉप्युलर एपिसोड था और इसके बाद वह टीवी पर बैन हो गए थे'।

koffee with karan season 7  kangana ranaut taunts Karan Johar by sharing a picture of an old episode of the show
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

जाहिर सी बात है कि भले ही कंगना रणौत ने करण जौहर को अपनी पोस्ट के जरिए ताना मारा हो, लेकिन कहीं न कहीं उन्होंने शो का प्रमोशन तो किया है। साथ ही करण जौहर को गुड लक भी विश किया है। बता दें कि करण जौहर और कंगना रणौत के बीच सीजन 3 से ही तो विवाद शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with karan season 7  kangana ranaut taunts Karan Johar by sharing a picture of an old episode of the show
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में करण ने कंगना को अपने शो पर बुलाया था। तब कंगना ने सीधा हमला बोलते हुए करण जौहर को नेपोटिज्म प्रमोट करने वाला और मूवी माफिया तक बता दिया था। तब से करण और कंगना के बीच बातचीत का दौर बंद है। बता दें कि ये शो आज शाम से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट होने वाले हैं। इसके अलावा भी इस शो में कई बड़े सितारे नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed