बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग शो की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वह जल्द ही बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर शो दिखने वाले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन और विक्की कौशल उनके साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि इस बार का शो पिछले बार की तुलना में काफी अलग है। इस बार इस शो में दर्शक तय करेंगे कि पूरी यात्रा के दौरान रणवीर को किस तरह के टास्क करने हैं। इस नए वेब शो में रणवीर सर्बिया के जंगल में बेयर ग्रिल्स के साथ घूमते नजर आने वाले हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है।
Ranveer Singh: बेयर ग्रिल्स के साथ रहकर रणवीर सिंह का हुआ बुरा हाल, खाने पड़ रहे कीड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही रणवीर के इस शो से जुड़ा एक क्लिप नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। 30 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर डाइनिंग टेबल पर कीड़े खाते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर वह बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में घूमते भी दिख रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'मेन्यू में क्या है? आप ही बताओ! यह आप तय करोगे कि रणवीर सिंह क्या खाएंगे, कहां जाएंगे कैसे सोएंगे...सबकुछ। भारत का पहला इंटरैक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स...आठ जून को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'
इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस क्लिप पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर, आप सच में साहसी हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणवीर सर जी आपको इस नए शो के लिए शुभकामनाएं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे। यशराज प्रोडक्शन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 15.59 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा रणवीर अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वह शंकर के साथ फिल्म 'अन्नियन' की रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।