देश भर में नागरिकता कानून को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। एक बड़ा तबका इसका विरोध कर रहा है तो वहीं कई जगह इसके समर्थन की आवाज भी सुनाई देती हैं। सीएए पर सबसे पहले असम में विरोध शुरू हुआ था जो अब पूरे देश में फैल चुका है। खास तौर पर दिल्ली में। कई राज्यों में विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर आए हैं और सरकार से कानून के वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।
CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले- 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A beautiful Bengali adaptation of @varungrover 's Hum Kagaz Nehi Dikhayenge. Amra Kagoj Dekhabo Na.
— Madhurima (@Madhurima_ML) January 13, 2020
Video courtesy Ronny Sen.
Reject #NRC_CAA_NPR #NRC_CAA_Protests @NrcProtest @India_Resists @SushantSin @ReallySwara @kavita_krishnan @Mdzeeshanayyub @naukarshah @MirchiSayema pic.twitter.com/XC5R4l2BRo
वीडियो में जानी-मानी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं, "धर्म के आधार पर देश को बांटकर आप नहीं बचेंगे, आपको कागज नहीं दिखाएंगे। सुमन मुखोपाध्यायन और धृतिमान चटर्जी ने कहा कि 150 करोड़ लोग पेट भरने की समस्या का निपटारा चाहते हैं।" वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक प्रवासियों की जानकारी गृह मंत्रालय को भेजी है।