फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का लोगो आया सामने, जानिए कैसा होगा फिल्म का पहला लुक

Tue, 14 Jan 2020 05:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 14 Jan 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sanjay leela bhansali Gangubai Kathiawadi Motion Poster Out Now Starring Alia Bhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा जगत में पीरियड ड्रामा फिल्मों के महाराथी कहे जाने वाले फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पहला लुक 15 जनवरी को सामने आएगा। मेकर्स ने फिल्म के लोगो से जुड़े एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार फिल्म में आलिया का लुक बेहद साधारण होगा, उनकी वेश-भूषा से ग्लैमर को दूर रखा जाएगा। इसके अलावा फिल्म में वह गाने या डांस की जगह अपनी अदाकारी का दम-खम दिखाती नजर आएंगी।  

Sanjay leela bhansali Gangubai Kathiawadi Motion Poster Out Now Starring Alia Bhatt
Alia Bhatt - फोटो : instagram

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में गाने तो होंगे लेकिन वह सिर्फ बैकग्राउंड में ही सुनाई दे सकते हैं। वहीं कुछ लोकगीत का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा।  इसके साथ ही फिल्म में एक खास चीज यह भी है कि आलिया के डायलॉग अलग से डब नहीं किए जाएंगे। शूट के दौरान सेट पर ही जो डायलॉग रिकॉर्ड होंगे वही फिल्म में सुनाई पड़ेगा। 

View this post on Instagram

Gangubai ❤

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

Sanjay leela bhansali Gangubai Kathiawadi Motion Poster Out Now Starring Alia Bhatt
Alia bhatt - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए आलिया खास तौर पर काठियावाड़ी सीख रही हैं। जिसके लिए कुछ गुजराती थियेटर कलाकार उनकी मदद कर रहे हैं। इसके  साथ ही वह गुजराती रहन- सहन और बोलचाल को अपनाने की कोशिश कर रही हैं। हर तरह से यह फिल्म आलिया के बेहद ही खास होने जा रही है और माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर की टर्निंग पॉइंट भी बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay leela bhansali Gangubai Kathiawadi Motion Poster Out Now Starring Alia Bhatt
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले साल के दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। वहीं इस फिल्म के अलावा वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म  ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी।  इसके अलावा वह अपने पिता की फिल्म 'सड़क 2' में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट भी अहम किरदार में हैं। वहीं आलिया के खाते में फिल्म 'आरआरआर' भी शुमार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed