सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने माता-पिता को याद करते रहते हैं। इन दिनों तो उनकी तबीयत भी कुछ नासाज चल रही है। ऐसे में तो सभी बच्चे अपने माता-पिता को याद करते ही हैं। हालांकि अमिताभ की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने फिर भी बीमार होने पर अपनी मां तेजी बच्चन को याद किया है।
अमिताभ की फड़की बायीं आंख तो आई मां की याद, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ की आंख में कुछ हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें अपनी मां की याद आ गई। हाल ही में अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अमिताभ की आंख है और उसमें एक काला धब्बा दिखाई दे रहा है। इसे पोस्ट कर अमिताभ ने अपनी मां को याद किया है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने अपनी मां को याद किया है। अमिताभ कई मौकों पर अपने माता-पिता को याद करते रहते हैं।
T 3709 - left eye pic.twitter.com/w6iqhdQjT6
अमिताभ ने अपनी बायीं आंख की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'बायीं आंख फड़कने लगी, बचपन में सुना था अशुभ होता है। गए दिखाने डॉक्टर को, तो निकला ये एक काला धब्बा आंख के अंदर, डॉक्टर बोला कुछ नहीं है, उम्र की वजह से, जो सफेद हिस्सा आंख का होता है, वो घिस गया है। जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूंक मारकर, गरम करके आंख में लगा देती थीं, वैसा करो, सब ठीक हो जाएगा। मां तो हैं नहीं अब, बिजली से रुमाल को गरम करके लगा लिया है। पर बात कुछ बनी नहीं। मां का पल्लू, मां का पल्लू होता है।'
T 3709 - बायीं आँख फड़कने लगी ; सुना था बचपन में अशुभ होता है ; गए दिखाने डॉक्टर को , तो निकला ये 👇🏿 एक काला (cont) https://t.co/jD98qmCpXG
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो स्वयं से जुड़ी हुई कई जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई भावनात्मक पोस्ट भी अमिताभ साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पुराना वीडियो साझा किया था। इस वीडियो वो अपने माता के साथ बातें कर रहे थे। वीडियो में जया बच्चन भी थीं।
बात करें अमिताभ के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणबीर-आलिया की 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ 'गुलाबो सिताबो', 'चेहरे' और 'झुंड' फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में उन्हें हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।