फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: आमिर खान की पत्नी से लेकर कोंकणा सेन तक ने खाई कसम, इनके साथ नहीं करेंगे कभी काम

Sun, 14 Oct 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
konkona sen sharma and zoya akhtar issuse joint stateement me too movement
kiran rao

#MeToo की चपेट में कई बड़े नाम आए हैं। अभी भी ये सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। नाना पाटेकर, कैलाश खेर, साजिद खान, सुभाष घई और आलोक नाथ का नाम सामने आया है। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद अब इसका खामियाजा भी इन्हें भुगतना पड़ रहा है।

konkona sen sharma and zoya akhtar issuse joint stateement me too movement
nandita das

3 महिलाओं ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 छोड़नी पड़ी। अब खबर आ रही है कि नाना पाटेकर को भी फिल्म से हटा दिया गया है। यही नहीं आरोप लगने के बाद अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर्स के साथ मीटिंग की थी और फिलहाल शूटिंग कैंसिल करने के लिए कहा। वहीं अब इस पूरे मूवमेेंट पर महिला डायरेक्टर्स एकजुट हो गई हैं और एक बयान जारी किया है। 

konkona sen sharma and zoya akhtar issuse joint stateement me too movement
zoya akhtar

जोया अख्तर, मेघना गुलजार, कोंकणा सेन शर्मा, किरण राव, नंदिता दास, नित्या मेहरा, रीमा कागती, रुचि नारायण, सोनाली बोस और गौरी शिंदे ने मी टू मूवमेंट का सपोर्ट किया और ऐसी महिलाओं का समर्थन किया है। मेघना गुलजार ने एक संयुक्त बयान की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#MeToo #MeTooIndia

A post shared by Meghna Gulzar (@meghnagulzar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
konkona sen sharma and zoya akhtar issuse joint stateement me too movement
मेघना और कोंकणा

बयान में कहा गया है कि 'एक महिला और फिल्ममेकर्स के तौर पर हम #MeToo मूवमेंट को सपोर्ट करते हैं। हम ऐसी महिलाओं के साथ है जो हिम्मत दिखा रही हैं और खुद के साथ हुए यौन शोषण की सच्चाई लोगों को बता रही हैं। ऐसी महिलाओं की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी जिन्होंने बदलाव की शुरुआत की।'

विज्ञापन
konkona sen sharma and zoya akhtar issuse joint stateement me too movement
Meghna Gulzar

बयान में आगे कहा गया है कि 'हम यहां जागरुकता फैलाएंगे कि सुरक्षित और बराबरी का माहौल वर्कप्लेस पर हो। साथ ही अगर किसी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित हो जाते हैं तो हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। हमें उम्मीद है कि फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे भी ऐसा ही कदम उठाएंगे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed