फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: इस एक्ट्रेस को अच्छा लगता है जया बच्चन का पैपराजी पर भड़कना, बोलीं- पसंद है उनका अंदाज

Tue, 11 Apr 2023 01:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Apr 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
Konkona Sen Sharma likes Jaya Bachchan attitude with paparazzi says I love the way she carries herself
कोंकणा सेन शर्मा-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन आए दिन पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आती हैं। एक तरफ उनके इस व्यवहार की लोग जमकर आलोचना करते हैं, तो दूसरी तरफ एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्हें जया बच्चन का यह अंदाज बेहद पसंद है। वह अभिनेत्री हैं कोंकणा सेन शर्मा। एक्ट्रेस हाल ही में जया बच्चन की तारीफ करती नजर आईं। 

Konkona Sen Sharma likes Jaya Bachchan attitude with paparazzi says I love the way she carries herself
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वेक अप सिड, ओमकारा, तलवार, लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कोंकणा ने जया बच्चन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में जया बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं। कोंकणा ने जया बच्चन की दिल खोलकर तारीफ की है। साथ ही पैपराजी के साथ उनके तड़कते-भड़कते व्यवहार की तारीफ भी की।

Konkona Sen Sharma likes Jaya Bachchan attitude with paparazzi says I love the way she carries herself
जया बच्चन - फोटो : social media

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कोंकणा सेन ने जया को लेकर कहा, 'बातचीत के दौरान वह हमें कई मजेदार कहांनियां सुनाया करती थीं। मुझे आज भी उनका एटीड्यूड बेहद पसंद है। वह जब पैपराजी को फटकारती हैं, मुझे वह अंदाज बेहद पसंद आता है। उनका नो-नॉनसेंस एटीट्यूड काफी पसंद है।'
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह की बहन को रास नहीं आया रिया का कमबैक, गालियों का इस्तेमाल कर खूब सुनाई खरीखोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Konkona Sen Sharma likes Jaya Bachchan attitude with paparazzi says I love the way she carries herself
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, 'जिस तरह से वह खुद को इतनी गरिमा, शालीनता और ह्यूमर के साथ पेश करती हैं, मैं उस अंदाज की कायल हूं। वह अपने आप में एक नगीना हैं।' कोंकणा ने फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' की शूटिंग के दौरान का अनुभव शेयर करते हुए भी जया बच्चन की खूब तारीफ की।
Salman Khan: पुलिस के हत्थे चढ़ा भाईजान को धमकी देने वाला शख्स, कॉल कर कहा था- 30 तारीख को मार दूंगा

विज्ञापन
Konkona Sen Sharma likes Jaya Bachchan attitude with paparazzi says I love the way she carries herself
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन ने कहा, 'लागा चुनरी में दाग की शूटिंग के दौरान की तमाम खूबसूरत यादें मेरे पास हैं। हम बनारस (वाराणसी) में शूटिंग कर रहे थे। यह मेरे करियर का शुरुआती दौर था और मेरा लंबा आउटडोर शूट भी था। मुझे घर की काफी याद आ रही थी। मगर, उन्होंने मेरा खूब ध्यान रखा। मैं इसके लिए हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। जया दीदी स्पेशल हैं। उनके प्रति हमेशा सम्मान की भावना रही है।' 
Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? इस अभिनेता को फिल्म के लिए किया गया साइन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed