फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खास मुलाकात में बोलीं कृति सैनन- 'उम्रदराज होने के बाद और हैंडसम हो जाते हैं मर्द'

Tue, 09 Jul 2019 07:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 09 Jul 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
kriti sanon exclusive interview with amar ujala
Kriti Sanon - फोटो : instagram
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर हीरोइन बनीं 28 साल की कृति सैनन सीए पिता और प्रोफेसर मां की संतान हैं। पिता की तरह वह करियर का हर दांव पूरे गुणा-भाग से साथ चलती हैं और मां से उन्होंने सीखा है हर बात साफ-साफ करना। करियर के महज पांच साल में चार सुपरहिट फिल्में दे चुकीं कृति सैनन की अगली फिल्म अर्जुन पटियाला रिलीज की तैयारी में है।


हीरोपंती, दिलवाले, बरेली की बर्फी और लुकाछुपी। करियर बिल्कुल सही रफ्तार में जा रहा है आपका, तो मान लें कि अब सब आसान हो गया है?
ऐसा नहीं है कि मैंने नामी लोगों के साथ काम कर लिया तो काम मिलना आसान हो गया है। मैं इस बात से खुश हूं कि अलग अलग तरह की फिल्में आ रही हैं मेरे पास। फिल्म बरेली की बर्फी ने वाकई में मेरा खेल बदला। मैं लुकाछुपी ने मेरे करियर को किक दिया। मेरे हिसाब से काम मिलना आसान अच्छी फिल्मों में काम करने से होता है। मैंने थिएटर वगैरह नहीं किया है। मैं फिल्में कर करके सीख रही हूं। फिर चाहे वह शाहरुख खान हों या अक्षय कुमार सभी से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है।  
 
kriti sanon exclusive interview with amar ujala
Kriti Sanon

अब आगे कैसा किरदार करने की चाहत है?
जो थोड़ा और मुश्किल हो, अंदर से टूटा हुआ हो, कोई ऐसा किरदार जिसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो, साथ ही साथ इसे थोड़ा नेगेटिव भी होना चाहिए। इस तरह के किरदार अभी तक नहीं किए हैं मैंने। 

kriti sanon exclusive interview with amar ujala
Kriti Sanon - फोटो : instagram

अभिनेत्रियों की शेल्फ लाइफ की बातें इन दिनों बहुत हो रही हैं, आपका क्या कहना है? क्या वाकई सिनेमा में लड़कियों का करियर बहुत छोटा होता है? 
पहले से काफी बेहतर हो गई हैं अब चीजे। कुछ साल पहले जब कोई अदाकारा शादी कर लेती थी तो वह या तो खुद ही फिल्मों में काम नहीं करती थी या निर्माता उन्हें काम देते थे। अगर आप अपना ख्याल थोड़ा सा और ज्यादा रखते हैं तो शेल्फ लाइफ और भी बढ़ जाती है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप हमेशा एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में ही नजर आएंगे। हां, पुरुष कलाकारों की तुलना में ये अब भी कम है। वे 50 साल के होने के बाद भी कॉलेज स्टूडेंट बन जाते हैं। एक हीरोइन के लिए ये बहुत मुश्किल है। मुझे कई बार ऐसा भी लगता है कि मर्द उम्रदराज होने के बाद और हैंडसम हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon exclusive interview with amar ujala
Kriti Sanon - फोटो : instagram

अर्जुन पटियाला में आपका किरदार आपके पिछले किरदारों से कितना अलग है?
जैसे हर इंसान अलग होता है उसी तरह कोई दो किरदार भी एक जैसे नहीं होते। एक ही समानता है कि जैसे पहली फिल्मों में मेरे बेबाक किरदार थे वैसे ही यह भी किरदार थोड़ा बेबाक है। पर वह एक क्राइम जर्नलिस्ट है। एक पंजाबी लड़की है। पंगा नहीं ले सकते आप उससे। अगर उसे कोई छेड़ेगा तो पीट देती है। 

विज्ञापन
kriti sanon exclusive interview with amar ujala
gsdg

हां, ट्रेलर में हमने देखा आपको दिलजीत की पिटाई करते हुए। क्या वाकई में वह बहुत पिटे फिल्म में आपसे?
दिलजीत एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। असल जिदगी में वह बेहद शर्मीले हैं। पर कैमरे के सामने आते ही एक अलग इंसान में तब्दील हो जाते हैं। पंजाबी फिल्मों में काफी कॉमेडी की है उन्होंने। हिंदी सिनेमा में ये उनकी पहली कोशिश है। अर्जुन पटियाला दिलजीत की उन फिल्मों नें गिनी जाएगी जो उनकी प्रतिभा का सही तरह से प्रदर्शन करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed