फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह की मौत के नौ महीने बाद कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नकारात्मक्ता का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी

Sat, 20 Mar 2021 05:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 20 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon spoken up on sushant singh rajput suicide revealed why she was silent
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कोरोना काल के साथ ही पिछला एक साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में मनहूस साबित हुआ। व्यापार और अन्य कई संकटों से घिरा फिल्म जगत पूरे साल खुद को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन ये प्रयास एक के बाद एक नाकाफी साबित होते गए। गुजरे एक साल में बी-टाउन में कई मौतों की खबर सामने आईं। इसमें कुछ लोग सदैव के लिए दुनिया से रवाना हो गए तो कुछ ने खुदकुशी कर फैंस को अलविदा कह दिया। गौर करें तो पिछले एक साल में कई सेलेब्ज ने अलग-अलग वजहों से आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर ने फिल्मी महकमे में हड़कंप मचा दी थी। इस मामले पर कई अन्य सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

kriti sanon spoken up on sushant singh rajput suicide revealed why she was silent
सुशांत कृति

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई महीने गुजर चुके हैं। 14 जून 2020 में उन्होंने मुबंई के पश्चिमी बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड लगातार विवादों में घिरा रहा। इस केस की जांच अभी तक जारी है और कोई न कोई तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। इस मामले पर अब अभिनेत्री और सुशांत की दोस्त कृति सेनन ने अपना बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने बताया कि उस वक्त इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी थी।

kriti sanon spoken up on sushant singh rajput suicide revealed why she was silent
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति ने कहा कि ‘एक समय पर इतना शोर था कि मैं उसका हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। एक वक्त ऐसा भी आ गया था कि बहुत ज्यादा नेगेटिविटी हो गई थी और मैं उस नकारात्मक्ता का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। मुझे पता था कि मैं उस स्थिति में क्या महसूस कर रही थी और उसे अपने अंदर तक ही सीमित रखना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon spoken up on sushant singh rajput suicide revealed why she was silent
सुशांत कृति

सुशांत की सह अभिनेत्री रह चुकीं कृति ने कहा कि 'मुझे सही नहीं लगा कि मैं किसी को भी ये बताऊं कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। इसके अलावा आपको जो कहना है आप वह सोशल मीडिया पर कह सकते हैं। आप वहां पर लिखकर अपनी भावनाओं को बता सकते हैं।'

विज्ञापन
kriti sanon spoken up on sushant singh rajput suicide revealed why she was silent
सुशांत कृति

बता दें कि सुशांत और कृति सेनन के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। सुशांत की मौत के बाद कृति की चुप्पी पर लोगों ने कई सवाल खड़े किए थे। हालांकि, कृति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए एक नोट लिखा था, जिसमें कहा था ‘सुशांत मुझे पता है कि तुम्हारा शानदार दिमाग ही तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त था और साथ ही सबसे बड़ा दुश्मन, लेकिन मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ कि तुम्हें जीने की जगह मरना आसान लगा। काश उस वक्त तुम्हारे साथ कोई होता जो तुम्हें समझाता। काश तुम्हारे अंदर जो टूटा था उसे मैं जोड़ पाती और उसे हमेशा जिंदा रखती।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed