सब्सक्राइब करें

Jersey: कृति सेनन ने बांधे शाहिद की फिल्म 'जर्सी' की तारीफों के पुल, बोलीं-'इस फिल्म ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
kriti senon praised shahid kapoor film jersey actress says A Beautiful film that put a smile on my face
कृति सेनन, शाहिद कपूर फिल्म जर्सी - फोटो : social media

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जर्सी' को लेकर आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। कोविड -19 की वजह से कई बार रिलीज टलने के बाद, आखिरकार शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी'  22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते आखिरी वक्त पर इसकी रिलीज टाल दी गई थी। फिलहाल अब जब रिलीज की फाइनल डेट सामने आ गई है तो फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री कृति सेनन ने पोस्ट शेयर कर शाहिद की फिल्म 'जर्सी' की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर की भी जमकर तारीफ की है।

Trending Videos
kriti senon praised shahid kapoor film jersey actress says A Beautiful film that put a smile on my face
कृति सेनन, शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म जर्सी - फोटो : social media

कृति सेनन ने पूरी जर्सी टीम की तारीफों के बांधे पुल
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म जर्सी की एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक खूबसूरत फिल्म जिसने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी, जबकि इसने मेरी आंखों में आंसू ला दिए! शाहिद कपूर आप बहुत अच्छे हैं !! हर धड़कन, हर शब्द, खामोशी, सब महसूस किया! सच में प्रेरक !! पंकज सर शब्दों से परे है !! उफ्फ! मैं अवाक थी! मृणाल ठाकुर आप प्यारी और इतनी रियल थीं। मुकेश छाबरा सुपर्व कास्टिंग भाई! इसी के साथ उन्होंने निर्माता अमन गिल को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti senon praised shahid kapoor film jersey actress says A Beautiful film that put a smile on my face
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

पिता संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे शाहिद कपूर
बता दें कि 'जर्सी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और इसमें शाहिद कपूर अर्जुन तलवार नाम के क्रिकेटर की भूमिका में हैं। फिल्म 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है, इसका निर्देशन गौतम तनुश्री ने किया है। फिल्म में सबसे खास बात है कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और इसी के साथ शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर भी पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।

kriti senon praised shahid kapoor film jersey actress says A Beautiful film that put a smile on my face
Jersey - फोटो : Youtube

लगा था साहित्यिक चोरी का आरोप
बता दें कि रजनीश जयसवाल ने दावा किया था कि 'जर्सी' ने उनकी स्क्रिप्ट से चोरी की है, जिसके बाद फिल्म कानूनी पचड़े में पड़ गई थी और इसी वजह से फिल्म की रिलीज भी टल गई थी। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जर्सी निर्माताओं के पक्ष में अपना फैसला सुनाया, जिसके बाद अब फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed