कमाल आर खान उर्फ केआरके भले ही फिल्म निर्माण में फेल रहे हों, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलिब्रिटीज से लेकर राजनीति तक के मामलों पर अपने विवादित ट्वीट के लिए वह हिट हैं। कोई भी मुद्दा हो केआरके अपनी आलोचनात्मक प्रतिक्रिया देने से कभी नहीं चूकते हैं। अब केआरके ने अभिनेत्री तापसी पन्नू पर तंज कसा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने तापसी पर निशाना साधा है, इससे पहले भी वह एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
KRK: केआरके ने तापसी पन्नू को दी एक्टिंग बंद करने की सलाह, पहले भी एक्ट्रेस पर लगा चुके हैं बड़ा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी पर निशाना साधते ही रहते हैं, हालांकि अक्सर यूजर्स उन्हें करारा जवाब देते हैं लेकिन खुद की फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान हमेशा ही ज्यादातर मामलों पर अपनी कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं कि जिससे सब हैरान रह जाते हैं। इस बार केआरके ने अपने स्तर पर कराए सर्वे के बाद तापसी को एक्टिंग बंद करने की सलाह दे डाली है और कहा कि यह उनका काम नहीं है!
पहले भी तापसी पर बड़ा आरोप लगा चुके हैं केआरके
यह पहली बार नहीं है, जब केआरके ने तापसी पर तंज कसा है। इससे पहले एक बार उन्होंने अभिनेत्री पर आरोप लगाया था कि वह अपनी बहन को फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस नहीं बनने देना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी बहन बड़ी सुपर स्टार बनेगी और फिर कोई भी फिल्म में तापसी को नहीं लेगा।’
बात करें तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबास मिथु' की तो यह भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। फिलहाल फिल्म रिलीज के पहले दो दिनों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। पहले दिन भी जहां 'शाबाश मिथु' की कमाई तकरीबन 50 लाख पर आकर सिमट गई, तो वहीं दूसरे दिन भी मामूली सुधार के साथ फिल्म ने महज 70 लाख का ही कारोबार किया।