{"_id":"62d4184ec0b09412af2452bc","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-are-expecting-twins-actor-dropped-a-massive-hint-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia : जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनेंगे रणबीर और आलिया! खेल-खेल में अभिनेता ने कर दिया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia : जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनेंगे रणबीर और आलिया! खेल-खेल में अभिनेता ने कर दिया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ आलिया और रणबीर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने वाले हैं, तो दोनों पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखाई देंगे। आज 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' भी रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे के बारे में बात कर रहे हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक गेम खेला, जिसमें उन्हें दो सच और एक झूठ बताना था। ऐसे में रणबीर के जवाब ने फैंस को ये कयास लगाने पर छोड़ दिया कि वह जुड़वा बच्चों के बाप बनने जा रहे हैं।
3 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने कहा, 'मेरे जुड़वा बच्चे हैं, मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं और मैं काम से लंबा ब्रेक ले रहा हूं।' अब रणबीर के इस जवाब से फैंस ये मान रहे हैं, कि काम से ब्रेक लेने की बात झूठी है और अभिनेता जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'लंबा ब्रेक झूठ है', तो दूसरे ने लिखा, 'ओह माई गॉड जुड़वा बच्चे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया भट्ट हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी करके वापस लौटी हैं। वहीं, रणबीर 'शमशेरा' की रिलीज के इंतजार में हैं। इसके बाद 9 सितंबर को दोनों की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।