फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: गोल्ड डिगर कहे जाने पर सुष का पलटवार, बोलीं- मैं वो सूरज, जिसकी चमक पूरी तरह बरकरार

Sun, 17 Jul 2022 07:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 17 Jul 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen affair lalit modi actress wrote a special message for his loved ones on social media
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग डेटिंग की खबरों पर जब से मुहर लगाई है, तब से हर कोई इनके बारे में ही बातें कर रहा है। कोई दोनों को शुभकामनाएं दे रहा है तो कोई ललित मोदी को ट्रोल कर रहा है। दोनों को लेकर मीम्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुष्मिता सेन सिर्फ पैसों की वजह से ललित मोदी को डेट कर रही हैं। और तो और लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है। 

sushmita sen affair lalit modi actress wrote a special message for his loved ones on social media
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media

हालांकि सुष्मिता सेन ने ललित मोदी की पोस्ट के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था- मैं एक खुश जगह पर हूं...न ही शादी हुई है...न कोई अंगूठी...बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं...पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है। अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद रविवार को ललित मोदी ने भी ट्रोल होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा- मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर चार गलत तरीके से टैग किया जा रहा है। मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्य युग में रह रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और फिर अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा है तो जादू हो सकता है। मेरी सलाह जियो और दूसरों को जीने दो।

sushmita sen affair lalit modi actress wrote a special message for his loved ones on social media
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी की इस पोस्ट के बाद रविवार को ही सुष्मिता सेन ने एक और लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे अस्तित्व और मेरी अंतरात्मा में पूरी तरह से केंद्रित ... मुझे नेचर की एक चीज बहुत पसंद है, वह अपनी सारी चीजों को एक साथ जोड़े रखता है। लेकिन हम इंसान इस बैलेंस को तोड़ देते हैं। आसपास की दुनिया को इस तरह से दुखी देख मेरा दिल दहल जाता है। मैं, मेरा समर्थन करने वाले लोगों को हमेशा प्यार करती रहूंगी। मैं चाहती हूं कि आप लोग जान लें कि आपकी सुष बिल्कुल ठीक है। मैं वो सूरज हूं जिसकी चमक पूरी तरह से बरकरार है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen affair lalit modi actress wrote a special message for his loved ones on social media
सुष्मिता सेन और ललित मोदी - फोटो : Twitter @LalitKModi

बता दें कि बीते गुरुवार को जब ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को बेटरहाफ बताते हुए तस्वीरें साझा की थीं तो हर कोई हैरान रह गया था। सभी को लग रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कुछ देर बाद ललित मोदी ने फिर एक ट्वीट कर ये साफ कर दिया था कि अभी दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी हो जाएगी। इस घोषणा के बाद से लोगों की तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed