फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Films 2022: बीते छह महीने बॉक्स ऑफिस पर इन हिंदी-साउथ फिल्मों ने मचाया था तहलका, नहीं देखी तो कर दी बड़ी गलती

Sun, 17 Jul 2022 07:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Jul 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
Biggest Movies of 2022 Available on OTT Platform From KGF 2 to The Kashmir Files All Details
KGF2, Gangubai Kathiawadi, RRR - फोटो : social media

साल 2022 के छह महीने बीत चुके हैं और बीते छह महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका जलवा देश के बाहर भी देखने को मिला है। इस लिस्ट में साउथ की 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' से लेकर हिंदी सिनेमा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' शामिल है, जिनकी कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया था और इन फिल्मों की कमाई ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। वहीं, अब यह बड़ी फिल्में ओटीटी पर आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप साल 2022 की बड़ी फिल्में किन-किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Biggest Movies of 2022 Available on OTT Platform From KGF 2 to The Kashmir Files All Details
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई काठियावाड़ी 
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में आलिया के काम को भी काफी सराहा गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में आलिया ने गंगूबाई की भूमिका निभाई थी, जो कमाठीपुरा की क्वीन होती है। इस फिल्म में अजय देवगन ने भी अहम किरदार निभाया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Biggest Movies of 2022 Available on OTT Platform From KGF 2 to The Kashmir Files All Details
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स
'द कश्मीर फाइल्स' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और 1990 में घाटी से उनके पलायन के दर्द को पर्दे पर उतारा था। महज 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 250 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी स्टारर यह फिल्म जी5 पर मौजूद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest Movies of 2022 Available on OTT Platform From KGF 2 to The Kashmir Files All Details
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आरआरआर
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। उनकी इस फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1100 करोड़ का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में अजय देवगन ने कैमियो रोल किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
Biggest Movies of 2022 Available on OTT Platform From KGF 2 to The Kashmir Files All Details
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केजीएफ 2 
'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यश यानी रॉकी भाई की इस फिल्म ने 1200 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में यश के अलावा रवीना टंडन, संजय दत्त और श्रीनिधि शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी और यह फिल्म भी ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर आसानी से देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed