Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sridevi used to visit Tirupati every birthday but stopped after marriage now Janhvi goes to visit there on her mother's birthday
{"_id":"62d409cfd179b13d2c47a9af","slug":"sridevi-used-to-visit-tirupati-every-birthday-but-stopped-after-marriage-now-janhvi-goes-to-visit-there-on-her-mother-s-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के बारे में जान्हवी कपूर ने बताई हैरान करने वाली बात, बोलीं- मां के जाने के बाद मैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के बारे में जान्हवी कपूर ने बताई हैरान करने वाली बात, बोलीं- मां के जाने के बाद मैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'गुड लक जेरी'। इस फिल्म में जान्हवी का किरदार कुछ ऐसा है, जो हिंदी फिल्मों में शायद ही दिखाया जाता हो। इस फिल्म में जान्हवी अपने घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती नजर आने वाली हैं। गुड लक जेरी सिनेमाघरों में रिलीज ने होकर सीधे ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म का जान्हवी भी काफी जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री को करण जौहर को शो कॉफी विद करण में भी देखा गया था।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थीं। अचानक उनके निधन से न सिर्फ पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा था बल्कि श्रीदेवी का पूरा परिवार भी हिल गया था। जान्हवी को भी इन सबसे उबरने में काफी वक्त लगा। आज भी वह अक्सर किसी न किसी मौके पर अपनी मां को याद जरूर करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मां से जुड़ी एक बात इंटरव्यू के दौरान शेयर की है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने गुड लक के लिए किसी भी तरीके का धार्मिक काम करती हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह अपनी हर फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर तिरुपति जरूर जाती हैं। क्योंकि उनकी मां (श्रीलेवी) हर साल अपने जन्मदिन पर तिरुपति जाती थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया था। अब नए साल पर और श्रीदेवी के जन्मदिन पर जान्हवी तिरुपति जरूर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल में जान्हवी जब कॉफी विद करण के सेट पर पहुंची थी, तो उन्होंने अपनी मां के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वह अभी भी उस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं। और इसके लिए उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला ने जान्हवी का बहुत साथ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी की फिल्म गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा दीपक डोबरियाल और सुशांत सिंह नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जान्हवी वरुण धवन के साथ नितेश तिवारी की 'बवाल' में काम कर रही हैं जो अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। जान्हवी के पास 'मिली' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्में भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।