फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ राम चरण के 'किलर वर्कआउट' का वीडियो, फैंस बोले- एक नंबर

Sun, 17 Jul 2022 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Jul 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan Killer Workout Video Goes Viral On Social Media, Fans Praising Actor for his Hard Work
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार राम चरण अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। आमतौर पर जब लोग रविवार के दिन छुट्टियों का आनंद लेते हैं ऐसे में एक्टर का यह वीडियो उन सभी के लिए काफी प्रेरणादायक है। वीडियो में राम चरण जमकर पसीना  बहाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Ram Charan Killer Workout Video Goes Viral On Social Media, Fans Praising Actor for his Hard Work
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan
रविवार को किया किलर वर्कआउट

राम चरण ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला जिसमें वह जमकर कसरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर भारी वजन के साथ जिम के कपड़े पहने हुए कसरत कर रहे हैं। एक्टर के इस वीडियो से लोग भी काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर ने कैप्शन भी दिया है। उन्होने पोस्ट के साथ लिखा, 'रविवार की सुबह राकेश उदियार के साथ किलर वर्कआउट।'

Ram Charan Killer Workout Video Goes Viral On Social Media, Fans Praising Actor for his Hard Work
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan
वीडियो हुआ वायरल

रविवार की सुबह पोस्ट हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल होने लगा। इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, 'हैंडसम और हार्ड वर्किंग।' वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को 'एक नंबर' बताया। इस वीडियो अब ट्विटर पर भी व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Killer Workout Video Goes Viral On Social Media, Fans Praising Actor for his Hard Work
आरोन स्टीवर्ट आहन- राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड डायरेक्टर ने की तारीफ
गौरतलब है कि RRR देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है। हाल ही में हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक आरोन स्टीवर्ट आहन ने ट्विटर पर राम चरण की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि वह उनके लिए फिल्म लिखना चाहते हैं। डायरेक्टर ने राम चरण की प्रतिभा की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि उन्हें इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर प्रमुख रूप से काम करना चाहिए। बता दें कि आरोन को मैंडी (2018) और द विचर: ब्लड ओरिजिन (2022) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण को आखिरी बार फिल्म 'आचार्य' में देखा गया था, जिसमें उनके पिता चिरंजीवी भी मुख्य भूमिका में थे। वह जल्द ही 'आरसी15' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed