{"_id":"62d3fc477806ff109e2dfe35","slug":"ibrahim-ali-khan-partying-with-arjun-rampal-daughter-mahikaa-rampal-after-palak-tiwari-photos-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ibrahim Ali Khan: पलक तिवारी के बाद अब इस अभिनेता की बेटी के साथ पार्टी करते दिखे इब्राहिम, तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ibrahim Ali Khan: पलक तिवारी के बाद अब इस अभिनेता की बेटी के साथ पार्टी करते दिखे इब्राहिम, तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इब्राहिम अली खान, माहिका रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इब्राहिम की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। पिछले दिनों जहां वह श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ स्पॉट किए गए थे, तो अब उन्हें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की बेटी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
2 of 4
इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इब्राहिम अली खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। वहीं, से उनकी तस्वीरें अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर थोड़ी धुंधली है, लेकिन उसमें इब्राहिम ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, तो उन्हें बगल में उनके दोस्त ओरहान हैं और साथ में माहिका रामपाल भी हैं। माहिक ने ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था। ओरहान ने इंस्टा स्टोरी पर भी कई सारी तस्वीरें लगाई हैं।
इब्राहिम अली खान को कुछ दिनों पहले पलक तिवारी के साथ देखा गया था। इस दौरान कार में पलक अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आई थीं। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी थीं और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही थीं। लेकिन पलक ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को साफ कर दिया था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इब्राहिम अली खान
- फोटो : insta
वहीं, बात करें इब्राहिम अली खान की तो वह इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों इससे पहले गली बॉय में भी काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।