फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर वॉर: सलमान से पंगा लेने के बाद केआरके ने विवेक ओबेरॉय को कहा 'भाई', बोले- कोई आपका करियर बर्बाद नहीं कर सकता

Wed, 09 Jun 2021 01:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Jun 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
KRK Lauds Bhai Vivek Oberoi For Calling Out Bollywood After Amid Feud With Salman Khan
विवेक ओबेरॉय, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कई दिनों से कमाल राशिद खान सुर्खियों में बने हुए हैं और वो एक के बाद एक एक्टर्स का नाम ले रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान से शुरू हुआ ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केआरके के ट्वीट पढ़कर लोगों का कहना है कि कमाल राशिद उन सेलेब्स का नाम ही अपने समर्थन में ले रहे हैं, जिनकी कभी ना कभी सलमान से अनबन हुई हो। पिछले दिनों केआरके ने ट्वीट करते हुए अर्जुन कपूर को लेकर कुछ बातें कही थी। लेकिन इस बार उन्होंने एक्टर विवेक ओबेरॉय को टैग कर उन्हें भाई कह डाला है। जी हां, इस बार केआरके ने विवेक ओबेरॉय को ट्वीट करते हुए टैग किया है।



विवेक ओबेरॉय को किया टैग
सब इस बात को अच्छे से जानते हैं कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच सालों पहले काफी अनबन हुई थी। अब सलमान से तो केआरके ने पहले ही पंगा ले रखा है लेकिन अब उन्होंने विवेक ओबेरॉय के इंटरव्यू की तारीफ क्यों की। इस बात से लोग हैरान है। दरअसल, केआरके ने ट्वीट किया और लिखा, 'विवेक ओबेरॉय भाई आपका इंटरव्यू बहुत अच्छा था और पूरा सच था। आगे बढ़ते रहिए।'

KRK Lauds Bhai Vivek Oberoi For Calling Out Bollywood After Amid Feud With Salman Khan
केआरके

केआरके ने विवेक ओबेरॉय को टैग करते हुए जो ट्वीट किया वो तो किया। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया और लिखा, 'दोस्तों, अगर आप भाईगिरी से तंग आ चुके हो तो बोलो। बिना डरे बोलो। ये सिर्फ डर है और कुछ नहीं। कोई किसी का करियर बर्बाद नहीं कर सकता। जिसके अपने करियर के लाले पड़े है, वो आपके करियर को कैसे खराब कर देगा यार।' यूजर्स का कहना है कि केआरके के इस ट्वीट का इशारा सलमान खान की ओर ही है। भले ही उन्होंने किसी का नाम न लिया हो।
 

KRK Lauds Bhai Vivek Oberoi For Calling Out Bollywood After Amid Feud With Salman Khan
केआरके, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

इसके पहले केआरके ने एक्टर अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा था, 'शुक्रिया अर्जुन भाई, आपकी कॉल और लंबी बातचीत के लिए। अब मैं समझा कि बॉलीवुड में सिर्फ आप ही मेरे अच्छे दोस्त हो और सिर्फ आप ही असली मर्द को जो किसी से नहीं डरता। अब मैं कभी आपकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू नहीं करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK Lauds Bhai Vivek Oberoi For Calling Out Bollywood After Amid Feud With Salman Khan
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें, सलमान खान से केआरके ने सीधा पंगा लिया था और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा था। सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। केआरके के अनुसार ये मामला राधे की निगेटिव समीक्षा करने के बाद शुरू हुआ है और इसी वजह से सलमान ने उनपर मानहानि का दावा किया है। जबकि सलमान खान की लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
KRK Lauds Bhai Vivek Oberoi For Calling Out Bollywood After Amid Feud With Salman Khan
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter

सलमान खान से पंगा लेने के बाद केआरके सिंगर मीका सिंह से भी उलझ गए थे। उन्होंने मीका को नाक से गाना वाला सिंगर कह डाला था। जिस पर मीका सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया था। पिछले दिनों मीका सिंह ने केआरके को लेकर दावा किया था कि उन्होंने डर के मारे अपना घर ही बेच दिया है। उन्होंने कहा था कि, 'केआरके तू मेरा बेटा है, मैं उनसे लड़ाई करता हूं जो मेरे बराबर हो। 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत,  मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed