{"_id":"62f5105a15fdf214a911cfc1","slug":"krk-tweeted-shahrukh-khan-is-a-real-destroyer-of-bollywood-said-laal-singh-chaddha-is-a-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KRK: केआरके ने शाहरुख खान को बताया बॉलीवुड की बर्बादी का कारण, लाल सिंह चड्ढा को लेकर की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK: केआरके ने शाहरुख खान को बताया बॉलीवुड की बर्बादी का कारण, लाल सिंह चड्ढा को लेकर की ये भविष्यवाणी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केआरके-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को फिल्मों से ज्यादा उनके ट्वीट्स की वजह से जाना जाता है। वह अक्सर ट्विटर पर कुछ ऐसा लिख देते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि देखते ही देखते उनका ट्वीट वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स पर जमकर निशाना साधा है।
Trending Videos
2 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट कर कही ये बात
केआरके लंबे समय से आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साध रहे हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद एक नया ट्वीट कर आमिर की फिल्म को असफल करार दिया है। अपने ट्वीट में केआरके ने आमिर-शाहरुख पर निशाना साधते हुए लिखा, 'एसआरके ने ट्यूबलाइट, रॉकेट्री, लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्त्र में में अतिथि भूमिका निभाई है और ये सभी सुपर फ्लॉप हैं। इसका मतलब शाहरुख ही बॉलीवुड को बर्बाद करने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग उन्हें जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा कि ऐ दिल है मुश्किल और साथिया हिट फिल्म थी। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रॉकेट्री हिट थी।' इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी जुबान को कंट्रोल में रखिए इतनी बेलगाम जुबान अच्छी नहीं होती।'
4 of 4
आमिर खान-केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज यानी 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई है। यह फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। इस फिल्म से आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में शाहरुख खान का भी गेस्ट अपीरियंस है। इसमें आमिर के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।