इंडस्ट्री के सफलतम अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां अभिनेता अपनी निजी जिंदगी की सबा आजाद के साथ एक नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं, वहीं वह अपने वर्कफ्रंट पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। वह इस समय अपनी आगामी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसके साथ ही उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘कृष’ के अगले पार्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और खबर आ रही है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है।
Krrish 4: 'कृष 4' पर काम हुआ तेज, ऋतिक रोशन की फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू, साल के अंत से शूट होगी मूवी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' से शुरू हुआ 'कृष' का सफर अब धीरे-धीरे और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांचक होता जा रहा है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की जोड़ी ने फिल्म के सभी पार्ट्स के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और पिछले दिनों इस फिल्म के चौथे पार्ट का एलान हुआ था। जहां 'कृष 4' में बाप-बेटे की जोड़ी टूट चुकी है, वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि इसकी शूटिंग में देरी होगी। हालांकि, फिल्म में होने वाली देरी अटकलों के बाद, राकेश रोशन ने फिल्म के बजट, कहानी और मेकिंग के बारे में खुलकर बात की, जिससे प्रशंसकों का उत्साहित होना तय है।
एक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'कृष 4' के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है और इस साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। ईटाइम्स ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए जब राकेश रोशन से संपर्क किया था। लेकिन निर्देशक ने इस पर कोई भी कमेंट नहीं किया। पिछले साल हुई 'कृष 4' की घोषणा के बाद से यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। सिनेमप्रेमी इसके बारे में हर चीज जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
राकेश रोशन ने हाल ही में कृष 4 को लेकर कई बातें बताई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, अभी भी दर्शक उस तरह से सिनेमाघरों में वापस नहीं आ रहे हैं और यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ा सवाल है। आज के छोटे बच्चे भी बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड के सुपरहीरोज की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं जो कि 500-600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार होती हैं। हालांकि इनकी तुलना में बॉलीवुड का बजट काफी छोटा होता है। हम फिल्म में 10 के बजाय चार एक्शन सीक्वेंस रख लेगें लेकिन फिल्म के सीन की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। फिलहाल हमको यह भी देखना पड़ रहा है कि बजट और अन्य चीजों की व्यवस्था किस तरह से की जाए।
Chhichhor: छिछोरे के चार साल पूरे होने पर नितेश ने जताया दर्शकों का आभार, बोले- दिल के हमेशा करीब रहेगी फिल्म
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। वहीं ऋतिक रोशन को अगली बार 'फाइटर' में देखा जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया था, इसके साथ ही उन्होंने 'फाइटर' की रिलीज की तारीख की घोषणा की भी की थी। फिल्म को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।
Film Stars: फिल्में फ्लॉप होने पर मेकर्स का सहारा बने ये सितारे, नहीं लिया मेहनताना