{"_id":"60b3493a0e64983c7d39f8f3","slug":"krushna-abhishek-birthday-know-interesting-love-story-with-kashmira-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 12 साल बड़ी कश्मीरा के प्यार में पागल हो गए थे कृष्णा अभिषेक, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 12 साल बड़ी कश्मीरा के प्यार में पागल हो गए थे कृष्णा अभिषेक, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 30 May 2021 02:01 PM IST
आज के दौर में यदि आप किसी के चेहरे पर एक मुस्कान लाने में सफल हो जाएं तो इससे अच्छा काम शायद ही कुछ होगा। कपिल शर्मा के साथ-साथ ऐसा ही काम कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक। कृष्णा 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम करते हैं। हालांकि, इन दिनों शो किन्हीं कारणों की वजह से रूका हुआ है, लेकिन कृष्णा इस शो में जमकर धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। कृष्णा अभिषेक आज यानी 30 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम अभिषेक शर्मा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा, उनके मामा हैं। कृष्णा के कॉमिक टाइमिंग की वजह से उनकी चारों तरफ वाहवाही होती है। वहीं उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी एक मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं। चलिए आज आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जिसे सुनकर शायद आप थोड़ा हैरान हो जाएं।
Trending Videos
2 of 5
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा और कृष्णा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी किसी पोस्ट को लेकर तो कभी गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर। जी हां कृष्णा की अपने सुपरस्टार मामा के साथ तनातनी रहती है। वहीं कश्मीरा और कृष्णा ने अपने रिश्ते को लेकर भी कुछ समय पहले एक बड़ा खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरा ने खुलासा किया था कि पहले दोनों के बीच वन नाइट स्टैंड हुआ था, इसके बाद उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। इस खुलासे से चारों तरफ सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में कश्मीरा कहती हैं कि 'हमें एक साथ एक फिल्म करनी थी तब तक मुझे उसके (कृष्णा) बारे में कुछ पता नहीं था। मैं इतना जानती थी कि मुझे गोविंदा के भतीजे के साथ फिल्म करनी है।' इसके बाद तो एक के बाद एक खुलासे होते गए।
4 of 5
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा आगे बताती हैं कि 'हम दोनों के बीच प्यार की शुरुआत एक वन नाइट स्टैंड से शुरू हुई थी।' वहीं कृष्णा भी ऐसा ही बताते हैं कि 'असल में सबके साथ ऐसा ही होता है बस लोग इसे स्वीकार नहीं करते। उस रात के बाद, कश्मीरा मेरी ज्यादा फिक्र करने लगीं। वह मेरे लिए खाना लाने लगीं।'
विज्ञापन
5 of 5
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कश्मीरा पहले से शादीशुदा थीं हालांकि उनकी शादी में उस वक्त सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जब कश्मीरा ने पति से अलग होने का फैसला लिया तो कृष्णा काफी खुश हो गए थे। कश्मीरा उम्र में कृष्णा से 12 साल बड़ी हैं लेकिन इसकी उन्होंने परवाह नहीं की और अपने रिश्ते को नाम दिया। आज दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और दंपत्ति के जुड़वा बेटे हैं जो सेरोगेसी से हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।