{"_id":"5da812b78ebc3e93ad1062df","slug":"krushna-abhishek-not-allowed-to-do-act-during-govinda-and-his-wife-sunita-entry-at-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेकर्स ने कृष्णा को मामा गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने से किया मना, बोले- 'ये बहुत दुखद था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेकर्स ने कृष्णा को मामा गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने से किया मना, बोले- 'ये बहुत दुखद था'
Thu, 17 Oct 2019 12:36 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
krushna abhishek
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक 'सपना' का किरदार निभाते नजर आते हैं । दर्शक कपिल के अलावा कृष्णा के काम को भी बहुत पसंद करते हैं । हाल ही में कपिल के शो में कृष्णा के मामा गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे थे। इस बीच कृष्णा उनके सामने नहीं आए । अब खबर है कि गोविंदा की पत्नी नहीं चाहती थीं कि जब वो स्टेज पर हों तो कृष्णा अपना एक्ट करने आएं ।
द कपिल शर्मा शो में गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पता चलता है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच की खटास अभी भी खत्म नहीं हुई है । हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया, 'मुझे टीम ने कहा था कि सुनीत नहीं चाहतीं कि मैं उस सेगमेंट का हिस्सा बनूं । इसलिए उनकी एंट्री से पहले मैंने अपना एक्ट खत्म किया । ये दुखद और शॉकिंग था । क्योंकि मेरा कैरेक्टर सपना शो का अहम हिस्सा है ।'
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
''हालांकि मैंने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए कोई हंगामा ना करने का फैसला किया । क्योंकि ये नर्मदा का बड़ा दिन था । वे सभी नर्मदा की एलबम को प्रमोट करने आए थे । अगर मैं बड़ा भाई होने के नाते अपनी छोटी बहन के लिए ये कर सकता हूं तो मैं भी अपने बड़ों से वैसी ही उम्मीद रखता हूं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो में गोविंदा के परिवार सहित गजेन्द्र वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'ये बहुत दुखद है कि चीची मामा नहीं चाहते कि हम लड़े और पब्लिक में अपने मुद्दे लाए, उस बीच ऐसा कुछ होता है ।' कृष्णा ने ये भी बताया कि उनका और गोविंदा का पैचअप हो चुका है । कृष्णा ने कहा, 'चीची मामा और मैंने 6 महीने पहले ही पैचअप कर लिया था । मैं कई बार उनसे मिलने उनके घर गया हूं । हम संपर्क में हैं ।
विज्ञापन
krushna abhishek
'20 दिन पहले मैं उनसे दुबई में मिला था । उन्होंने मुझे मामी से रिश्ते सुधारने के लिए कहा था लेकिन वो अभी भी नाराज हैं । मैं अपनी मेहनत के कारण बना हूं । हां, मामा ने मेरी मदद की जब मैं यंग था । लेकिन हमने काम के लिए कभी उनसे मदद नहीं मांगी ।'