फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस बात पर हुई थी गोविंदा और कृष्णा की अनबन, कपिल के कंधों पर आई दूरियां खत्म करने की जिम्मेदारी

Mon, 16 Nov 2020 06:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction after did not perform in Kapil Sharma Show episode with uncle Govinda
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

अभिनेता गोविंदा के अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ रिश्ते हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इन दोनों के बीच खराब रिश्ते होने की खबर साल 2018 में आई थी। कृष्णा अभिषेक टीवी मशहूर शो द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं, लेकिन हाल ही में इस शो में गोविंदा पहुंचे। जिसके बाद उस पूरे एपिसोड में कृष्णा अभिषेक कहीं नजर नहीं आए। क्या आप जानते हैं दोनों के रिश्ते में खटास कब और कैसे शुरू हुई? चलिए हम आपको बताते हैं।


 

Krushna Abhishek reaction after did not perform in Kapil Sharma Show episode with uncle Govinda
कृष्णा अभिषेक - फोटो : file photo

क्या है दोनों के बीच विवाद?

एक कॉमेडी शो में कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' इस मजाक के बाद से गोविंदा उनसे नाराज हैं। इतना ही नहीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। उस वक्त गोविंदा ने भी पैसे लेकर डांस परफॉर्म किया था। जब यह ट्वीट गोविंदा की पत्नी सुनीता ने देखा तो उन्हें लगा कि वह उनके पति के लिए लिखा गया है। यहीं से उनके बीच अनबन शुरू हुई और बातचीत बंद हो गई जो आज तक चल रही है।
 

Krushna Abhishek reaction after did not perform in Kapil Sharma Show episode with uncle Govinda
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

अभिनेता कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस शो में कई फिल्मी सितारे आते हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी करते हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने द कपिल शर्मा शो में गोविंदा वाले एपिसोड में परफॉर्मेंस देने पर कहा है कि वह अपने मामा गोविंद को बहुत मानते हैं, लेकिन उनके साथ हुई अनबन ने उनपर काफी प्रभाव डाला है। कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'मुझे लगभग 10 दिन पहले शो में मामा के आने की जानकारी मिली। चूंकि सुनीता मामी उनके साथ नहीं थीं, इसलिए टीम ने सोचा कि मेरे पास कोई वजह नहीं होगी। हालांकि, इस घटना ने मेरे मुंह में बुरा स्वाद छोड़ दिया है। पिछले साल, वह नहीं चाहती थी कि मैं उनके सामने परफॉर्म करूं, लेकिन इस बार मेरे पास खुद को रोकने का मौका था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction after did not perform in Kapil Sharma Show episode with uncle Govinda
कृष्णा अभिषेक - फोटो : file photo

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा 'मेरा मामा के साथ एक मजबूत रिश्ता था और दुश्मनी ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया है। जब दो लोगों के बीच संबंध तनावपूर्ण होता है, तो कॉमेडी करना मुश्किल होता है। साथ ही मामा शायद मेरे चुटकुलों को अपराध समझ सकते हैं। अच्छी कॉमेडी के लिए सेट का माहौल अच्छा होना चाहिए।'

विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction after did not perform in Kapil Sharma Show episode with uncle Govinda
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

कृष्णा अभिषेक ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया है कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गोविंदा से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेता की तरह से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यहां तक कि कृष्णा अभिषेक ने कहा है जब उनका बच्चा बीमारी से अस्पताल में जूझ रहा था तब उन्होंने अपने मामा को कई फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कृष्णा ने यह भी कहा कि गोविंदा और उनका झगड़ा छोटी सी गलतफहमी की वजह से है जिसे केवल कपिल शर्मा ही खत्म कर सकते हैं। 

पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर फिर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- 'मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed