सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मामा गोविंदा के साथ अनबन को लेकर कृष्णा अभिषेक ने फिर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction relation with uncle Govinda said I would not have been able to stop my tears
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक इन दिनों मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की अनबन को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड में कॉमेडी करने से मना कर दिया था जिसमें गोविंदा मेहमान के तौर पर नजर आए थे। अब कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के साथ अपने अच्छे और पुराने रिश्ते को याद किया है। 

Trending Videos
Krushna Abhishek reaction relation with uncle Govinda said I would not have been able to stop my tears
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ एपिसोड न करने को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है, और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction relation with uncle Govinda said I would not have been able to stop my tears
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला

कृष्णा अभिषेक ने अपनी और गोविंदा के बीच की दूरियों को पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'मैं गोविंदा मामा से बहुत प्यार करता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि वह भी मुझे भी प्यार करते हैं। इसके चलते वह मुझसे नाराज हैं। मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि अगर मैं उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा और इसी के चलते मैंने वह एपिसोड नहीं किया।' 

Krushna Abhishek reaction relation with uncle Govinda said I would not have been able to stop my tears
कृष्णा अभिषेक - फोटो : file photo

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा, 'मैं गोविंदा के बहुत करीब रहा हूं। मैं उनके परिवार और घर में साथ रहा हूं। जितना ही प्यार है उतनी ही दूरी हो गई है।' गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता गोविंदा बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।' बता दें कि अभिनेता गोविंदा के अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ रिश्ते हमेशा से चर्चा में रहे हैं। 

विज्ञापन
Krushna Abhishek reaction relation with uncle Govinda said I would not have been able to stop my tears
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : file photo

इन दोनों के बीच खराब रिश्ते होने की खबर साल 2018 में आई थी। कृष्णा अभिषेक टीवी मशहूर शो द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं, लेकिन हाल ही में इस शो में गोविंदा पहुंचे। जिसके बाद उस पूरे एपिसोड में कृष्णा अभिषेक कहीं नजर नहीं आए। एक कॉमेडी शो में कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' इस मजाक के बाद से गोविंदा उनसे नाराज हैं। इतना ही नहीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। उस वक्त गोविंदा ने भी पैसे लेकर डांस परफॉर्म किया था। जब यह ट्वीट गोविंदा की पत्नी सुनीता ने देखा तो उन्हें लगा कि वह उनके पति के लिए लिखा गया है। यहीं से उनके बीच अनबन शुरू हुई और बातचीत बंद हो गई जो आज तक चल रही है।

पढ़ें: परिवार के लिए अपना सफल करियर छोड़ चुकी हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, अभिनय से कमाया था खूब नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed