एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वो अपने किसी बयान के चलते चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। कृष्णा की एक्टिंग और कॉमेडी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में कृष्णा ने एक पोस्ट साझा की है और इस फोटो में सुपरस्टार और कृष्णा के मामा गोविंद नजर आ रहे हैं। फोटो में गोविंदा के साथ कृष्णा मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। फोटो के साथ ही कृष्णा ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अब फैंस उनकी इस पोस्ट पर प्यार तो बरसा ही रहे हैं साथ ही उनसे गोविंदा और उनके रिश्ते के बारे में भी सवाल कर रहे हैं। यूजर्स ने पूछा कि क्या आप दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। पहले आपको विवाद क्या था ये बता देते हैं।
पुरानी यादें: झगड़े के बाद भी मामा गोविंदा से बेहद प्यार करते हैं कृष्णा अभिषेक, ये तस्वीर है सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस तरह से हम 'ची ची मामा' के साथ पार्टी करते थे। वो हमें लंच और डिनर के लिए सभी को पांच सितारा होटल में ले जाते थे और हम उनके साथ हमेशा जमकर धमाल करते थे। सबसे दाएं में आरती है जो एक क्यूट चोर टाइप दिख रही है, मैं हरी टी-शर्ट में मैड वाला पोज दे रहा हूं। मैं भी नहीं बदला हूं।' फोटो में जहां गोविंदा काफी यंग नजर आ रहे हैं। वहीं कृष्णा और आरती काफी छोटे दिख रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा सफेद आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कई बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि सभी लोग काफी मस्ती कर रहे थे।
कृष्णा की इस इमोशनल फनी फोटो को देख कर पत्नी कश्मीरा शाह और बहन आरती ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने फोटो पर हंसी भरा कमेंट किया। तो वहीं बहन आरती ने फोटो को देख कर रिएक्ट किया और कहा, 'मैं चोर लग रही हूं और तुम चितचोर।'
बता दें, विवाद शुरू होने के बाद कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को लेकर बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद हैं और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।'
भांजे के इस बयान के बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो में परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां मेहमान था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उसके बयान में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से उनसे मर्यादित दूरी रखना चाहता हूं। इसके लिए जो मुझे नापसंद करता है, करता रहे। हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में ये सब बातें करने से इमेज ही खराब होती है।'