{"_id":"5b3b5bac4f1c1b95288b45f4","slug":"krushna-abhishek-wants-to-makeup-with-uncle-govinda-asks-wife-kashmira-shah-to-apologise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म रिलीज के वक्त कृष्णा अभिषेक को आई मामा गोविंदा की याद, सुलह के लिए पत्नी से मंगवा रहे माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म रिलीज के वक्त कृष्णा अभिषेक को आई मामा गोविंदा की याद, सुलह के लिए पत्नी से मंगवा रहे माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक को महीनों बाद इस बात का एहसास हो रहा है कि उनकी पत्नी कश्मीरा की वजह से मामा गोविंदा उनसे दूर हो गए। यही नहीं अब तो कृष्णा सरेआम अपनी पत्नी को मामी और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से माफी मांगने को भी कह रहे हैं। फिल्मी गलियारे में एक चर्चा यह भी है कि वह ऐसा अपनी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।
Krushna Abhishek and Kashmira Shah
'स्पॉटब्वॉय' को दिए इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'उस दिन कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर जो लिखा, वह मामी को बुरा लगा। हालांकि, उसने मामी के लिए नहीं बल्कि मेरी बहन के लिए लिखा था। कश्मीरा से दो गलती हुई, एक तो उस पोस्ट को गलत समय डाला गया और दूसरा यह कि उसे किसी के भी बारे में वैसा नहीं लिखना चाहिए था।'
Krushna Abhishek
कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा,'मेरी पत्नी कश्मीरा से गलती हुई है और उसे मामी से माफी मांगनी चाहिए।' दरअसल, कुछ वक्त पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी शो 'डी कंपनी' में गए थे। जिस दिन दोनों शो पर गए उसी दिन कश्मीरा ने ट्वीट किया, 'कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं।' सुनीता आहूजा को कश्मीरा की यह हरकत बुरी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek
हालांकि, कृष्णा ने उसी वक्त यह दावा कर दिया था कि कश्मीरा ने जो लिखा था वह उनकी बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती के लिए था, मामा-मामी के लिए नहीं। उधर सुनीता आहूजा का कहना था कि उस दिन कश्मीरा के उस ट्वीट से ऐसा कहीं भी नहीं लगा कि वह पोस्ट उन्होंने ननद आरती के लिए लिखा था। उनका कहना था कि शो पर जाने के लिए उन्होंने पैसे लिए क्योंकि सेलिब्रिटीज ऐसा करते हैं। कश्मीरा को उनका मजाक उड़ाने की क्या जरूरत थी?
बता दें, उस घटना के बाद गोविंदा और कृष्णा के बीच दूरिया इतनी बढ़ गई थीं कि कृष्णा ने सुनीता पर आरोप तक लगा दिया था कि वह अपने बच्चों को उसने बात तक नहीं करने देतीं।
बता दें, उस घटना के बाद गोविंदा और कृष्णा के बीच दूरिया इतनी बढ़ गई थीं कि कृष्णा ने सुनीता पर आरोप तक लगा दिया था कि वह अपने बच्चों को उसने बात तक नहीं करने देतीं।
विज्ञापन
Krushna Abhishek
पिछले महीने कृष्णा अभिषेक ने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन पर आलीशान पार्टी रखी। मगर उसमें ना गोविंदा पहुंचे ना ही उनकी पत्नी। दोनों उस वक्त लंदन में थे। कृष्णा ने कहा कि दोनों ने जानबूझकर अपनी ट्रिप इस तरह प्लान की कि उन्हें बच्चों की पार्टी में ना जाना पड़े। वहीं सुनीता आहूजा का कहना था कि कृष्णा ने उन्हें पार्टी के लिए न्योता ही नहीं दिया था।