{"_id":"5a124d844f1c1baf678bcb19","slug":"kshatriya-mahasabha-1-crore-reward-on-deepika-padukone-burning-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय महासभा का ऐलान- 'दीपिका को जिंदा जलाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्षत्रिय महासभा का ऐलान- 'दीपिका को जिंदा जलाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम'
Mon, 20 Nov 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पद्मावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में जिंदा झोंकने वाले को एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। राजपूत महासभा के संरक्षक ऋषिपाल सिंह ने चेतावनी दी कि क्षत्रिय किसी भी हालत में यह फिल्म नहीं चलने देंगे।
2 of 4
पद्मावती
रविवार को प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए फिल्म के कलाकारों के फोटो और पोस्टर फूंके। फिर एडीएम सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के आह्वान पर राजपूत महासभा समेत कई संगठन नारेबाजी करते हुए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे। यहां अग्निकुंड बनाकर पद्मावती फिल्म कलाकारों के फोटो और पोस्टर जलाए।
राजपूत महासभा के संरक्षक ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पद्मावती फिल्म की कहानी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करके क्षत्रीय समाज का अपमान किया गया है। क्षत्रिय समाज किसी भी हाल में फिल्म को नहीं चलने देगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षत्राणियों ने हिंदुत्व और सतीत्व की रक्षा के लिए जौहर किया, उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों को क्षत्रिय समाज कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि जो व्यक्ति दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में जिंदा जलाएगा, उसे क्षत्रिय महासभा एक करोड़ रुपए का इनाम देगी। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा, समाज विरोधी तत्व सिनेमा के माध्यम से समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।